Delhi Encounter: अपराधियों पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में दो अपराधी गिरफ्तार

Delhi Encounter

Delhi Encounter: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के आर.के. पुरम इलाके में संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद दो वांछित अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। आरोपियों की पहचान संजय उर्फ दरिंदा और सोनू के रूप में की गयी है।

Read Also: भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध वाहनों पर नजर, बहराइच जिले में लगाए गए AI संचालित कैमरे

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान संजय के पैर में गोली लगी और बाद में उसे हिरासत में ले लिया गया। उसके साथी को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस को सूचना मिली थी कि दो वांछित अपराधी देर रात सेक्टर-3 में आपराधिक गतिविधि को अंजाम देने के लिए आएंगे। सूचना के आधार पर उन्हें पकड़ने की योजना बनाई गई।अधिकारी ने बताया, ‘‘जब संदिग्ध उस इलाके में पहुंचे, तो पुलिस दल ने उन्हें रुकने के लिए कहा। इसके बजाय आरोपियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी।’’

Read Also: Rajasthan: जयपुर में निलंबित लेक्चरर ने की आत्महत्या

उन्होंने बताया कि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके दौरान संजय के पैर में गोली लगी और उसे काबू में कर लिया गया तथा सोनू को भागने की कोशिश के दौरान पकड़ लिया गया।आरोपियों के पास से एक पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए हैं।पुलिस के मुताबिक, संजय एक कुख्यात अपराधी है जिसके खिलाफ 80 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *