Under19WorldCup: युवा विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के 175 रन की बदौलत भारत ने शुक्रवार को यहां फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से हराकर रिकॉर्ड छठी बार आईसीसी अंडर-19 विश्व कप खिताब जीता। भारत ने इससे पहले 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में ट्रॉफी जीती थी। ये टूर्नामेंट के इतिहास में भारत के दबदबे को दिखाता है।
चौदह वर्षीय सूर्यवंशी ने सिर्फ 80 गेंद में शानदार 175 रन बनाए। उन्होंने अंडर-19 क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज 150 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया और ये मुकाम 71 गेंदों में हासिल किया। इससे भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 411 रन का रिकॉर्ड स्कोर खड़ा किया। इंग्लैंड ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और कालेब फाल्कनर के 115 रन की शतकीय पारी के बावजूद आखिरकार 311 रन पर ऑल आउट हो गया।
PM मोदी ने दी बधाई:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को आईसीसी अंडर-19 विश्व कप जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी। पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “भारत की क्रिकेट प्रतिभा चमक रही है! विश्व कप घर लाने के लिए हमारी अंडर-19 टीम पर गर्व है।” क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 विश्व कप के इतिहास में सबसे शानदार पारी खेलकर जिम्बाब्वे में खेले गए फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर भारत को रिकॉर्ड छठी बार खिताब दिलाया। Under19WorldCup
Read Also: Tariff Removal: अमेरिका सात फरवरी से भारतीय सामानों पर लगने वाला 25 फीसदी अतिरिक्त शुल्क हटाएगा
सूर्यवंशी ने 80 गेंदों में 175 रन बनाए, जिसमें 15 छक्के और 15 चौके शामिल थे। पीएम मोदी ने कहा कि टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया।प्रधानमंत्री ने कहा, “यह जीत कई युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगी। खिलाड़ियों को उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।”
क्रिकेट जगत के दिग्गजों ने दी बधाई-
चैम्पियन बल्लेबाज विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर और भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर समेत समूचे क्रिकेट जगत ने भारतीय टीम को अंडर 19 विश्व कप जीतने पर बधाई दी है । चौदह वर्ष के वैभव सूर्यवंशी के 80 गेंद में 175 रन की मदद से भारत ने फाइनल में नौ विकेट पर 411 रन बनाकर इंग्लैंड को सौ रन से हराया। 2008 में अंडर 19 खिताब जीत चुके कोहली ने एक्स पर लिखा ,‘‘ भारत की अंडर 19 टीम को फिर विश्व कप जीतने पर बधाई । आयुवर्ग क्रिकेट में हमारा दबदबा कायम है । पूरी टीम और सहयोगी स्टाफ को बधाई ।’’ भारत के मुख्य कोच गंभीर ने कहा ,‘‘ तुम सभी पर गर्व है । भविष्य उज्ज्वल है । इंडिया अंडर 19।’’ Under19WorldCup
वहीं महान बल्लेबाज तेंदुलकर ने लिखा ,‘‘ चैम्पियंस । इस युवा टीम और इसके बेखौफ खेल पर गर्व है । पूरी टीम, कोच और सहयोगी स्टाफ को बधाई ।’’
उन्होंने आगे लिखा ,‘‘ आपके पास एक सूर्यवंशी है तो इस तरह का ब्लॉकबस्टर प्रदर्शन लाजमी है । शानदार प्रदर्शन वैभव ।’’ भारत के पूर्व स्पिनर आर अश्विन ने लिखा ,‘‘ प्रतिभा, निडरता और दृढता के साथ बेदाग प्रदर्शन । अंडर 19 टीम ने बता दिया कि वे क्या कर सकते हैं । जबर्दस्त आत्मविश्वास और कौशल का प्रदर्शन ।’’
Read Also: Haryana: हुड्डा के लंच में शामिल हुए राहुल गांधी-प्रियंका गांधी, दिग्गज नेताओं का भी लगा जमावड़ा
भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सूर्यवंशी की खास तौर पर तारीफ करते हुए लिखा ,‘‘ वैभव का शानदार प्रदर्शन । क्या खास सोचकर उतरते हो । फाइनल में क्लास पारी ।’’ अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की सदस्य और रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने भी भारत के युवा खिलाड़ियों के अनुशासन और आत्मविश्वास की सराहना की। Under19WorldCup
उन्होंने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘आईसीसी अंडर-19 विश्व कप में रिकॉर्ड छठी बार जीत हासिल करने पर हमारी भारतीय टीम को हार्दिक बधाई। यह वास्तव में एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक उपलब्धि है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आपने अपनी उम्र से कहीं अधिक साहस, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ खेला है। यह जीत सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं है, बल्कि यह युवा भारत की भावना का सशक्त प्रतीक है। यह बेखौफ महत्वाकांक्षा, एकजुट टीम वर्क और उत्कृष्टता की खोज जारी रखने जैसा है।’’ Under19WorldCup
उन्होंने ने कहा, ‘‘ उम्मीद है कि यह जीत आने वाले समय में और भी बड़ी उपलब्धियों की शुरुआत होगी। आपके कारण भारतीय क्रिकेट का भविष्य उज्ज्वल है।” भारतीय अंडर-19 टीम को साल 2000 में इस विश्व कप चैंपियन बनाने में अहम योगदान देने वाले पूर्व कप्तान मोहम्मद कैफ ने सूर्यवंशी की तारीफ की। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘वैभव ने 80 गेंदों पर 175 रन बनाए, जिसमें 15 छक्के शामिल थे। क्या हम क्रिकेट के भविष्य को देख रहे हैं? अगर वह और कुछ समय और खेलते, तो 300 रन भी बना सकते थे। भारत धन्य है, क्योंकि वह लगातार विश्व स्तरीय बल्लेबाजों को उभरते हुए देख रहा है।’’
