60 साल के व्यक्ति ने अल्लाह के नाम पर खुद की दे दी कुर्बानी, गला रेतकर की आत्महत्या

#DeoriaSuicide, #BakridSuicide, #UttarPradeshSuicide, #SuicideNote, #IshMohammad, #DeoriaBakridIncident, #DeoriaAtmahatya, #BakridAtmahatya, #SuicideNoteDeoria, #IshMohammadIncident,

Deoria Bakrid Incident: एक दुखद घटना में, पूर्वी उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के उधोपुर गांव के एक मुस्लिम व्यक्ति ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली, उसने दावा किया कि वह खुद को भगवान के लिए बलिदान कर रहा था। पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के एक गांव में शनिवार को 60 साल के एक व्यक्ति ने कथित तौर पर गला रेतकर आत्महत्या कर ली।वहीं कुछ स्थानीय लोगों ने दावा किया कि मृतक ईश मोहम्मद अंसारी ने ईद-उल-अजहा के दिन खुद को कुर्बान कर दिया और एक नोट छोड़ा जिसमें लिखा था कि “मैं अल्लाह और उसके रसूल के नाम पर खुद को कुर्बान कर रहा हूं”। पुलिस ने ऐसा कोई दस्तावेज मिलने से इनकार किया है..Deoria Bakrid Incident

Read also- अनुकूल चुनाव परिणाम नहीं मिलने पर ईसी को बदनाम करना बेतुका काम- चुनाव आयोग

पुलिस ने बताया कि अंसारी ने अपने घर के बाहर एक झोपड़ी के अंदर चाकू से अपना गला रेत लिया।उसकी चीख सुनकर, अंसारी के परिवार के सदस्य झोपड़ी में पहुंचे और पुलिस की मदद से उसे जिला मेडिकल कॉलेज ले गए। पुलिस ने बताया कि वहां से उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां अंसारी ने दम तोड़ दिया।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (उत्तर) अरविंद कुमार वर्मा ने बताया, “प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि अंसारी ने खुद को घायल किया है। हालांकि, हम सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रहे हैं।

Read also- अवैध संबंध से टूटा पति, पत्नी की हत्या के बाद कटे सिर के साथ पुलिस के सामने किया सरेंडर

अंसारी के परिवार के सदस्यों के अनुसार, वे शनिवार को सुबह करीब 10 बजे ईद की नमाज अदा करने के बाद सुल्तान सैयद मखदूम अशरफ शाह की दरगाह से लौटे थे।उनकी पत्नी हाजरा खातून ने बताया कि घर लौटने के बाद अंसारी सीधे उनके घर के बगल वाली झोपड़ी में चले गये।करीब एक घंटे बाद उनके कराहने की आवाज सुनी, तो वो झोपड़ी में पहुंची और देखा कि उनका पति खून से लथपथ पड़ा है और उसके बगल में एक चाकू पड़ा है।हाजरा की चीख सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *