कर्नाटक के शिमोगा में धमाका, 15 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

(कर्नाटक ) : कर्नाटक के शिमोगा में बीती रात एक भयानक हादसा हुआ जिसमें 15 लोगो की मौत की पुष्टि की गई है,  यह डाइनामाइट विस्फोट था । विस्फोट इतना भीषण था  लोगो ने अपने घरों में भूकंप के तेज  झटके महसूस किए, कई घरों के शीशे टूट गए ।

 

पुलिस के मुताबिक पत्थरों के विस्फोटक की सामग्री गाड़ी से लेकर जायी जा रही थी  और तभी शिमोगा के पास अब्बलगेरे  गांव में अचानक से विस्फोट हो गया । इस भीषण विस्फोट से सड़के फट गई हैं और दुखद खबर यह है कि 15 मजदूरों की भी मौत हो गई  है ।

 

बता दें शिमोगा मुख्यमंत्री  येदियुरप्पा का गृहस्थान हैं । विस्फोट की आवाज दूर जिले में तक सुनाई दी थी, लोगो के मुताबिक करीब 50 बार भयानक विस्फोट की आवाज सुनाई दी थी जिसकी वजह से लोगो के घर के शीशे टूट गए ।

 

ALSO READ- एक्शन में नए राष्ट्रपति Joe Biden, भारतीयों को नागरिकता देने के लिए लाएंगे विधेयक  

 

इस घटना में अब तक 15 लोगों की मौत हुई है जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  दुख व्यक्त किया है।पीएम मोदी ने कहा है कि कर्नाटक सरकार पीड़ितों को हर जरूरी सहायता उपलब्ध करा रही है।

 

पीएम मोदी ने राज्य सरकार को हर संभव मदद करने को कहा है जिसके साथ ही सीएम बीएस येदियुरप्पा ने संवेदना जतायी है और घटना की  जांच के आदेश दिए है जिस पर जांच की जा रही है और आस पास के क्षेत्रों को सील कर दिया गया है ।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *