BNP की जीत पर भारत ने दी बधाई! बांग्लादेश ने शपथ ग्रहण समारोह में PM मोदी को किया आमंत्रित

Bangladesh: India congratulates BNP on its victory! Bangladesh invites PM Modi to the swearing-in ceremony

Bangladesh: बांग्लादेश में हाल ही में हुए चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने शानदार जीत हासिल की है। जिसके बाद भारत ने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी को जीत की बधाई दी… 17 फरवरी को नए PM के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं… अब एक और खबर सामने आ रही है कि बांग्लादेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया है।

दरअसल, तारिक रहमान की अगुवाई वाली BNP ने 209 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है, जबकि जमात-ए-इस्लामी 68 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही। इस जीत के साथ, तारिक रहमान बांग्लादेश के अगले प्रधानमंत्री बनने की संभावना है। उनकी पार्टी ने 2008 के बाद पहली बार पूर्ण बहुमत हासिल किया है। भारत ने तारिक रहमान को उनकी जीत पर बधाई दी है और दोनों नेताओं के बीच फोन पर बातचीत हुई है। बांग्लादेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया है, जो 17 फरवरी को होने वाला है।

Read Also: Mahashivratri 2026: मंदिरों में उमड़ी भक्ति, शिवलिंग पर अभिषेक में मग्न भक्त”… जानें पूजा विधि और महत्व

तारिक रहमान की जीत के मायने

Bangladesh: तारिक रहमान की जीत को बांग्लादेश की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। उनकी पार्टी ने चुनाव में जनता का विश्वास जीतने के लिए कई वादे किए हैं, जिनमें आर्थिक सुधार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार शामिल हैं।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *