दिल्ली: रनहोला में बंद घर से जोमैटो की टी-शर्ट पहने चोरों ने गहने और नकदी चुराई, घटना CCTV में कैद

Delhi

 दिल्ली: रानहोला थाना क्षेत्र के मोहन गार्डन इलाके में लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। घर के मालिक अपनी गर्भवती पत्नी के प्रसव के लिए नोएडा गए हुए थे, तभी दो चोर एक बंद घर में घुस गए और मौके का फायदा उठाकर हाथ साफ कर दिया।दिल्ली

घर के पास लगे CCTV कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। वीडियो में जोमैटो की टी-शर्ट पहने दो लोग आधी रात के बाद घर का ताला तोड़ने की कोशिश करते नज़र आए। कई कोशिशों के बाद वे ताला तोड़कर घर में घुसने में कामयाब हो गए।दिल्ली

Read Also-अमेरिकी वित्त मंत्री बेसेंट ने कहा-“अमेरिका ने भारत को रूस से तेल खरीदने की अनुमति दे दी है”

CCTV फुटेज में आरोपी घर से बाहर निकलते हुए भी दिख रहे है, जिनके हाथ में एक बैग भी था। इसमें कथित तौर पर गहने, नकदी और अन्य कीमती सामान भरे हुए हैं। पुलिस ने बताया कि चोरी हुए सामान की कीमत कई लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान और उन्हें ढूंढने के प्रयास जारी हैं।दिल्ली

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *