Crime News: दिल्ली में 22 साल के युवक ने चचेरे भाई को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

Crime News:

Crime News: दिल्ली में पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि 22 साल के एक शख्स को अपने पाच साल के चचेरे भाई का गला घोंटकर और गला काटकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसने ये हत्या बच्चे की मां को उसके पति के साथ बार-बार होने वाले झगड़ों के कारण सबक सिखाने के लिए की थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान रवि कुमार के रूप में हुई है, जो सड़क किनारे मछली बेचने वाला एक मजदूर है। Crime News:

Read Also: Haryana: CM सैनी का बड़ा ऐलान, अधिकारियों को मेडिसिनल व एरोमेटिक पौधों की खेती को प्रोत्साहित करने…

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “पांच मार्च को दोपहर 12:20 बजे पीसीआर कॉल मिली, जिसमें बताया गया कि मोहन गार्डन में एक निर्माणाधीन इमारत में, जो उसके घर से लगभग 50 गज की दूरी पर है, एक पांच साल के बच्चे का शव मिला है, जिसके गले पर धारदार हथियार से गहरे घाव हैं।पीड़ित के पिता पचू महतो ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा तीन मार्च से लापता था और रवि कुमार ने सबसे पहले पांच मार्च को दोपहर के आसपास शव देखा था। शुरू में महतो को शक था कि उनकी पत्नी ने ही उनके बेटे की हत्या की है क्योंकि पारिवारिक झगड़ों के बाद वो हाल ही में घर छोड़कर चली गई थी। Crime News:

Read Also: LPG Price Hike: पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण आम आदमी पर बढ़ा महंगाई का बोझ, रसोई गैस सिलेंडर हुआ महंगा

पुलिस ने उसके कॉल डिटेल रिकॉर्ड का विश्लेषण किया और बिहार के छपरा में उसका पता लगाया, जहां उससे पूछताछ की गई। उसने किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया और कहा कि लगातार झगड़ों के कारण वो घर छोड़कर चली गई थी।जांचकर्ताओं ने बाद में इलाके के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और स्थानीय विक्रेताओं और दुकानदारों से बात की। अधिकारियों ने बताया कि फुटेज में बच्चे को आखिरी बार तीन मार्च को दोपहर लगभग 3.24 बजे रवि कुमार के साथ देखा गया था, जिससे उस पर संदेह पैदा हुआ।उसने पुलिस को बताया कि वो बच्चे की मां से उसके मामा (उसके पति) के साथ लगातार होने वाले झगड़ों को लेकर नाराज था और उसे सबक सिखाना चाहता था। Crime News:

पुलिस ने बताया कि तीन मार्च को शराब पीने के बाद वो बच्चे को एक निर्माणाधीन इमारत में ले गया, उसे जमीन पर धक्का दिया और उसका गला घोंट दिया। फिर उसने रसोई के चाकू से बच्चे का गला काट दिया।उसने शव को जैकेट से ढक दिया और मौके से चला गया। दो दिन बाद वो लकड़ी इकट्ठा करने के बहाने इमारत में लौटा, शव को अपने घर ले आया और परिवार वालों को झूठा बताया कि बच्चा वहां मृत पाया गया है।
छह मार्च को संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में बच्चे का पोस्टमार्टम किया गया और भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया।पुलिस ने बताया कि आरोपी की सूचना पर अपराध में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *