Stock Market: शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट, Sensex 829 अंक टूटा

Stock Market: पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण शेयर बाजार के मानक सूचकांकों – सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को भारी गिरावट हुई। वैश्विक बाजारों में भारी बिकवाली, विदेशी कोषों की निरंतर निकासी और रुपये की कमजोरी ने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया। बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 1,470.50 अंक यानी 1.93 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74,563.92 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,579.82 अंक यानी दो प्रतिशत गिरकर 74,454.60 अंक पर आ गया था। Stock Market:

Read Also-  Chennai: श्रीलंका की जेल से रिहा हुए 14 भारतीय मछुआरे, परिजनों में खुशी की लहर

इसी तरह, एनएसई का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी 488.05 अंक यानी 2.06 प्रतिशत फिसलकर 23,151.10 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील, एसबीआई, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, मारुति और अल्ट्राटेक सीमेंट को सबसे अधिक नुकसान उठाना पड़ा। दूसरी तरफ, हिंदुस्तान यूनिलीवर और भारती एयरटेल के शेयरों में बढ़त का रुझान रहा।Stock Market:

Read Also- Afghanistan: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर हवाई हमले किए तेज, कंधार हवाई अड्डे को बनाया निशाना

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.25 प्रतिशत बढ़कर 100.7 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्केई, चीन का शंघाई कंपोजिट और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोपीय और अमेरिकी बाजारों में भी नकारात्मक रुख देखा गया।Stock Market:

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 7,049.87 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 7,449.77 करोड़ रुपये की खरीदारी की।इससे पहले गुरुवार को सेंसेक्स 829.29 अंक गिरकर 76,034.42 अंक और निफ्टी 227.70 अंक टूटकर 23,639.15 अंक पर बंद हुआ था। Stock Market:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *