संसद की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने को लेकर स्पीकर ओम बिरला ने की सर्वदलीय बैठक

Om Birla

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ( Om Birla ) ने आज सदन की कार्यवाही बिना बाधा चलाने के लिए सभी दलों के नेताओं के साथ बैठक की है। इस बैठक में निलंबित सांसदों का निलंबन समाप्त होने समेत कई मुद्दों को लेकर सहमति बनी है। Om Birla 

Read Also: ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ पाकर रोजर बिन्नी बोले- “बहुत गर्व और सम्मान” महसूस हो रहा है

स्पीकर ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने के लिए आज सभी दलों के नेताओं की आज अपने कक्ष में बैठक बुलाई। इस बैठक में सत्र के शेष हिस्से के दौरान लोकसभा की कार्यवाही बिना बाधा जारी रखने पर चर्चा हुई। ख़बर है कि संसद में निलंबित हुए सांसदों का निलंबन जल्द वापस लिया जाएगा। आज स्पीकर ने जो सर्वदलीय बैठक ली थी, उसमें इस पर भी सहमति बनी है। Om Birla 

कल यानी मंगलवार को सांसदों का निलंबन वापस लेने के लिए संसद में प्रस्ताव लाया जाएगा। स्पीकर की तरफ से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में इस बात की सहमति बनी जिसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसद थे। बैठक में सांसदों के आचरण पर भी चर्चा हुई है। स्पीकर ने ज़ोर देकर कहा कि कोई भी गलत मिसाल एक सामान्य नियम नहीं बननी चाहिए। बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि विरोध प्रदर्शन करने वाले सांसदों को सदन के ‘वेल’ सदन के बीच का खाली स्थान को पार करके दूसरी तरफ नहीं जाना चाहिए। कागज़ फाड़ना और उन्हें फेंकना भी नहीं होना चाहिए। Om Birla 

Read Also: पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई को राज्यसभा में कार्यकाल पूरा होने पर दी गई विदाई

अगले हफ्ते शनिवार-रविवार को भी संसद की कार्यवाही चलेगी। दरअसल गुड़ी पड़वा और ईद की छुट्टियां इस हफ्ते 18 और 19 मार्च को पड़ रही हैं वहीं 20 मार्च को भी अवकाश है जबकि 26 मार्च को भी रामनवमी का अवकाश पड़ रहा है। ऐसे में इन छुट्टियों की वजह से प्रभावित होने वाले कामकाज की भरपाई के लिए विपक्ष की सहमति के बाद वीकेंड पर 28 और 29 मार्च को भी संसद की बैठक संचालित करने का निर्णय लिया गया है। वहीं इस सप्ताह 18 मार्च को सरकार गिलोटिन ला सकती है। गिलोटिन किसी मंत्रालय की अनुदान मांगों को चर्चा के बगैर सीधे पारित कराए जाने के लिए लाया जाता है। गिलोटिन प्रस्ताव के तहत बगैर चर्चा सीधे मतदान होता है। Om Birla 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *