केरलम विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची

Keralam

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने केरल (केरलम) में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए आज 47 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्रियों राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को क्रमशः नेमम और कझाकुट्टम विधानसभा सीटों से उम्मीदवार बनाया है। Keralam

भारतीय जनता पार्टी की सूची के अनुसार, पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कूरियन को कंजीरापल्ली निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा है, जबकि पीसी जॉर्ज पूनजार विधानसभा सीट से किस्मत आजमाएंगे। इसमें कहा गया है कि आर श्रीलेखा वट्टियोरकावु और पद्मजा वेणुगोपाल प्रदेश के त्रिशूर सीट से उम्मीदवार होंगी। Keralam

Read Also: संसद की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने को लेकर स्पीकर ओम बिरला ने की सर्वदलीय बैठक

सूची में कहा गया है कि इसके अलावा राजी प्रसाद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कुन्नाथुर सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगी, जबकि आर रश्मि कोट्टारक्करा से चुनाव लड़ेंगी। पार्टी ने सोभा सुरेंद्रन को पलक्कड़ से, नव्या हरिदास को कोझिकोड उत्तर से और कविता केएस को सुल्तान बथेरी (आरक्षित) सीट से उम्मीदवार बनाया है। केरल में विधानसभा के लिए 9 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि मतों की गिनती 4 मई को होगी। Keralam

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *