ब्‍याज दरों में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई की ओर से नई क्रेडिट पॉलिसी का ऐलान

आरबीआई की ओर से शुक्रवार को नई क्रेडिट पॉलिसी का ऐलान किया गया है। इसके साथ ही मिडिल क्‍लास को एक बार फिर निराशा हाथ लगी है क्‍योंकि इस बार भी आरबीआई की ओर से ब्‍याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

रेपो रेट अभी भी 4 फीसदी और रिवर्स रेपो रेट 3.35 फीसदी पर ही रहने वाली है। RBI गवर्नर ने कहा कि धीरे–धीरे घरों की बिक्री में सुधार हुआ है, साथ ही अब लोगों के खर्च करने की क्षमता एक बार फिर रिकवर हो रही है। हाल ही में जो आम बजट पेश किया गया है, उससे निवेश की स्थिति सुधरने की उम्मीद है।

रेपो दर चार फीसदी के रिकॉर्ड निचले स्तर पर है तो रिवर्स रेपो दर 3.35 फीसदी पर है। रिजर्व बैंक पिछले साल फरवरी से रेपो दर में 1.15 फीसदी की कटौती कर चुका है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *