RBI ने बैंकिंग प्रणाली में VRR नीलामी के जरिए 48,014 करोड़ रुपये की नकदी डाली

RBI

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मंगलवार को बैंकिंग प्रणाली में सात दिन की ‘वैरिएबल रेट रेपो’ (VRR ) नीलामी के जरिए 48,014 करोड़ रुपये की अस्थायी नकदी डाली है।

केंद्रीय बैंक ने एक बयान में कहा कि यह धनराशि 5.26 प्रतिशत की कट-ऑफ और भारित औसत दर पर उपलब्ध कराई गई है। हालांकि, यह राशि 1.50 लाख करोड़ रुपये की अधिसूचित राशि की तुलना में काफी कम रही, जबकि अग्रिम कर भुगतान के कारण बैंकिंग प्रणाली में अधिशेष नकदी में तेज गिरावट आई है।

Read Also: ICC महिला क्रिकेट वनडे रैंकिंग: भारत की उपकप्तान स्मृति मंधाना शीर्ष पर बरकरार

VRR नीलामी के तहत केंद्रीय बैंक अल्पावधि के लिए परिवर्तनीय ब्याज दरों पर बैंकों को धन उपलब्ध कराता है जिसमें बैंक तय राशि के लिए बोली लगाते हैं। इस सप्ताह माल एवं सेवा कर (GST) भुगतान के चलते बैंकिंग प्रणाली से और धन निकलने की संभावना है, जिससे तरलता पर दबाव बढ़ सकता है।

फिलहाल 16 मार्च तक बैंकिंग प्रणाली में अधिशेष तरलता करीब 75,483.63 करोड़ रुपये आंकी गई है, जो 15 मार्च को अग्रिम कर भुगतान से पहले के 2.08 लाख करोड़ रुपये से काफी कम है। RBI ने जनवरी, 2026 से अब तक सरकारी प्रतिभूतियों की खुला बाजार परिचालन (OMO) खरीद के जरिए 3.50 लाख करोड़ रुपये की टिकाऊ तरलता भी प्रणाली में डाली है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *