Stock Market: स्थानीय शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला बुधवार को लगातार तीसरे दिन जारी रहा और बीएसई सेंसेक्स 633 अंक चढ़ गया, जबकि एनएसई निफ्टी 197 अंक के लाभ में रहा।कच्चे तेल के दाम में हल्की नरमी और दुनिया के अन्य प्रमुख बाजारों में मजबूत रुख से बाजार में तेजी रही। कारोबारियों के अनुसार, आईटी शेयरों में लिवाली से भी घरेलू बाजार को समर्थन मिला। Stock Market:
Read Also: Ranchi: झारखंड में बेरोजगार युवाओं के लिए उम्मीद की किरण बना रोजगार मेला, 125 युवकों को मिला…
तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 633.29 अंक यानी 0.83 प्रतिशत बढ़कर 76,704.13 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, एक समय यह 929.38 अंक तक चढ़ गया था। इसी प्रकार, पचास शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी 196.65 अंक यानी 0.83 प्रतिशत बढ़कर 23,777.80 अंक पर बंद हुआ।सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में इटर्नल, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक, अदाणी पोर्ट्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एक्सिस बैंक प्रमुख रूप से लाभ में रहीं।Stock Market:
दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में एनटीपीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, सन फार्मा और एचडीएफसी बैंक शामिल हैं। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.10 प्रतिशत टूटकर 103.3 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।एशिया के अन्य बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी पांच प्रतिशत और जापान का निक्की 2.87 प्रतिशत मजबूत हुए। चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग भी बढ़त के साथ बंद हुए।Stock Market:
Read Also: “एक्सिस बैंक का बड़ा प्लान! एनबीएफसी इकाई में 1,500 करोड़ रुपये का निवेश”
यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में तेजी का रुख था। अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे।जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लि. के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘हाल की बिकवाली के बाद निचले स्तर पर लिवाली के समर्थन से घरेलू बाजारों में तेजी बनी रही।
सौदों को पूरा करने और निचले स्तर पर लिवाली से तेजी चौतरफा रही। आईटी, रियल एस्टेट और वाहन क्षेत्रों की अगुवाई में मझोली और छोटी कंपनियों के शेयरों में मजबूती देखी गई।’’शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 4,741.22 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,225.32 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। सेंसेक्स मंगलवार को 567.99 अंक चढ़ा था जबकि निफ्टी में 172.35 अंक की तेजी रही थी।Stock Market:
