Green Chilli Benefits : भारतीय खाने में तीखापन केवल स्वाद बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सेहत के लिए भी कई मायनों में फायदेमंद माना जाता है। खासतौर पर हरी मिर्च, जिसे लोग अक्सर खाने के साथ चटखारे के लिए खाते हैं, शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचा सकती है। यदि इसे सीमित मात्रा में रोजाना आहार में शामिल किया जाए तो यह शरीर की कई प्रक्रियाओं को बेहतर बनाने में मदद करती है। हरी मिर्च में पाया जाने वाला खास तत्व कैप्साइसिन शरीर में गर्मी पैदा करने की प्रक्रिया यानी Thermogenesis को बढ़ाने में मदद करता है। मिर्ची का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।Green Chilli Benefits Green Chilli Benefits Green Chilli Benefits
मेटाबॉलिज्म को करता है एक्टिव- हरी मिर्च में मौजूद कैप्साइसिन शरीर के कुछ रिसेप्टर्स को सक्रिय करता है, जिससे ऊर्जा का उपयोग तेज हो जाता है। यही कारण है कि वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए भी सीमित मात्रा में हरी मिर्च का सेवन फायदेमंद माना जाता है।
Read also- PM मोदी ने विश्व जल दिवस पर पानी की एक-एक बूंद के संरक्षण की अपील की
इम्यूनिटी को करता है मजबूत- हरी मिर्च Vitamin C का अच्छा स्रोत है,(Green Chilli Benefits) जो शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। यह कोलेजन के निर्माण में भी सहायक होता है, जिससे त्वचा और शरीर के ऊतकों को मजबूती मिलती है। कुछ शोध यह भी बताते हैं कि कैप्साइसिन इंसुलिन के काम करने की क्षमता को बेहतर बना सकता है, जिससे ब्लड शुगर अचानक बढ़ने का खतरा कम हो सकता है।
पाचन को बनाता है बेहतर- तीखा भोजन पेट में गैस्ट्रिक एंजाइम के स्राव को बढ़ा सकता है, जिससे खाना बेहतर तरीके से पचता है। हरी मिर्च पाचन प्रक्रिया को सक्रिय करने में मदद करती है, जिससे कई लोगों को भोजन पचाने में आसानी होती है।
पोषक तत्वों से भरपूर- हरी मिर्च में विटामिन C के अलावा विटामिन A, B6, आयरन, पोटेशियम और कई एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इसमें बीटा-कैरोटीन और ल्यूटिन जैसे तत्व भी होते हैं, जो आंखों, त्वचा और इम्यून सिस्टम के लिए लाभकारी माने जाते हैं।
Read also- ‘चोर-चोर’ की गूंज और अफरा-तफरी… दिल्ली में मोबाइल छीनकर भागे बदमाश, महिला ने पीछा कर सिखाया सबक
कितनी हरी मिर्च खाना सही?- आपको बता दें कि रोजाना 1–2 हरी मिर्च खाना सामान्य रूप से सुरक्षित और फायदेमंद माना जाता है। हालांकि, इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए, क्योंकि ज्यादा तीखा खाना कुछ लोगों के लिए पेट से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकता है।
