Puducherry: पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव से पहले BJP में मची भगदड़, पूर्व मंत्री ए.के. साई जे. दिया इस्तीफा

Puducherry:

Puducherry: भारतीय जनता पार्टी यानी बीजेपी के पदाधिकारी और ऑल इंडिया एन. आर. कांग्रेस (एआईएनआरसी) के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में पूर्व मंत्री रहे ए.के. साई जे. सरवन कुमार ने नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी उम्मीदवार के रूप में टिकट नहीं मिलने के कुछ दिनों बाद राष्ट्रीय पार्टी से इस्तीफा दे दिया।उन्होंने कहा कि उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी जिम्मेदारियों से इस्तीफा दे दिया और उन्होंने इसके लिए पार्टी के स्थानीय नेताओं को जिम्मेदार ठहराया।Puducherry

Read also– Chhattisgarh: रोपवे का केबल टूटने से ट्रॉली गिरी ,जिससे एक महिला की हुई मौत

ए.के. साई जे. सरवन कुमार ने ‘पीटीआई-वीडियो’ को बताया कि उन्होंने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित अन्य लोगों को अपना त्यागपत्र भेज दिया है।मीडियाकर्मियों को बांटी गई पत्र की प्रति में, उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी या उसके राष्ट्रीय नेताओं से कोई गिला-शिकवा नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘इस्तीफे का कारण पुडुचेरी में पार्टी के प्रमुख पदों पर बैठे लोगों द्वारा मेरे प्रति दिखाया गया शत्रुतापूर्ण व्यवहार है।’’Puducherry

Read also- IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत तीसरे नंबर पर करेंगे बल्लेबाजी

उन्होंने दावा किया, ‘‘हालांकि पार्टी कार्यकर्ताओं ने मेरा साथ नहीं छोड़ा है, लेकिन अन्य दलों के कुछ लोगों और पार्टी के भीतर के कुछ नेताओं ने मेरी प्रगति से ईर्ष्या के कारण मेरा टिकट काट दिया है।’’कुमार ने इस सवाल का सीधा जवाब नहीं दिया कि क्या वे अभिनेता विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) या किसी अन्य पार्टी में शामिल होने की योजना बना रहे हैं। कुमार को ऊसुदु निर्वाचन क्षेत्र से दोबारा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी का उम्मीदवार नहीं बनाया गया और बीजेपी ने नौ अप्रैल को होने वाले चुनावों के लिए मनोनीत विधायक ई थीप्पैनथन को चुनावी मैदान में उतारा है।Puducherry

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *