USA: न्यूयॉर्क में एयर कनाडा का विमान पोर्ट अथॉरिटी के वाहन से टकराया, दो की मौत

USA:

USA: एयर कनाडा का एक विमान न्यूयॉर्क के ला गार्डिया हवाई अड्डे पर उतरने के बाद पोर्ट अथॉरिटी के एक वाहन से टकरा गया, जिसके चलते दो लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी प्राधिकारियों ने दी।दुर्घटना की जांच के बारे में जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि इस दुर्घटना के कारण विमान का अगला क्षतिग्रस्त हो गया जबकि क्षतिग्रस्त वाहन पास खड़ा दिखा। उक्त व्यक्ति ने यह जानकारी अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर दी क्योंकि वह जारी जांच के बारे में जानकारी देने के लिए अधिकृत नहीं था।USA: 

Read Also: Gold & Silver New Price : सोने का वायदा भाव 8,089 रुपये टूटकर 1.36 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम

एयरलाइन के एक बयान के अनुसार, विमान में 72 यात्री और चार चालक दल के सदस्य सवार थे, यह जैज एविएशन की उड़ान थी जो एयर कनाडा की ओर से संचालित की जा रही थी।इससे पहले, न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी पोर्ट अथॉरिटी ने एक बयान में कहा, “रविवार रात लगभग 11:45 बजे, एयर कनाडा की ओर से संचालन कर रही जैज एविएशन की एक उड़ान ने ला गार्डिया हवाई अड्डे पोर्ट अथॉरिटी के एक बचाव और अग्निशमन वाहन को टक्कर मार दी, जो किसी दूसरी घटना की सूचना मिलने के बाद वहां पहुंचा था।USA: 

Read Also: IED Blast: जम्मू कश्मीर के सांबा में घर के बाहर हुआ तेज धमाका, जांच में जुटी पुलिस

अधिकारियों ने बताया कि हादसे की जांच के दौरान हवाई अड्डा बंद रखा गया। जैज एविएशन ने हादसे की पुष्टि करते हुए बयान जारी किया। विमानन कंपनी जैज एविएशन ने एक बयान जारी कर दुर्घटना की पुष्टि की और बताया कि यात्रियों और चालक दल की सूची प्रारंभिक है और इसकी पुष्टि होना बाकी है।नेशनल ट्रोसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने कहा कि वह इस घटना की जांच कर रहा है। यह उड़ान मॉन्ट्रियल के प्रमुख हवाई अड्डे मॉन्ट्रियल-पीयर एलीट ट्रुडो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुई थी।USA: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *