Delhi: CM रेखा गुप्ता 24 मार्च को पेश करेंगी दिल्ली का बजट, दिल्लीवासियों को बजट से बड़ी उम्मीदें

Delhi
Delhi: दिल्ली के बजट 2026-27 को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बड़ा दावा किया है… उन्होंने इसे विकास की रफ्तार बढ़ाने वाला और दिल्ली की ‘दशा बदलने’ वाला बजट बताया है। मंगलवार को दिल्ली विधानसभा में सरकार अपना बजट पेश करने जा रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह उनकी सरकार का दूसरा बजट है… जो दिल्ली के लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने और राजधानी की सकारात्मक छवि को मजबूत करने पर केंद्रित होगा। उन्होंने कहा कि पिछले साल सरकार ने दिल्ली की दिशा बदली… और अब इस बजट के जरिए दशा सुधारने पर फोकस किया जाएगा। Delhi:
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि यह बजट दिल्ली के विकास की गति बढ़ाने वाला है… यह लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाएगा और राजधानी की एक सकारात्मक छवि को दर्शाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि बजट में छात्रों के लिए बेहतर सुविधाएं, मजबूत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छ हवा और हरित दिल्ली पर खास जोर रहेगा। सरकार का लक्ष्य एक ऐसा वातावरण तैयार करना है जहां नागरिक बेहतर सुविधाओं के साथ सहज जीवन जी सकें।Delhi: 
राजकुमार भाटिया विधायक बीजेपी –  सरकार का दावा है कि यह बजट लंबे समय से लंबित उम्मीदों को पूरा करने के साथ-साथ दिल्ली को विकास के नए रास्ते पर आगे बढ़ाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को आगामी बजट सत्र से पहले पारंपरिक ‘खीर समारोह’ आयोजित किया। पिछले वर्ष शुरू की गई इस परंपरा को जारी रखते हुए, मुख्यमंत्री ने स्वयं खीर तैयार की।Delhi: 

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *