Haryana: CM सैनी ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अंबाला से अयोध्या की रेल को दिखाई हरी झंडी

Haryana: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अंबाला से अयोध्या की रेल को दी हरी झंडी।अंबाला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का संबोधन।प्रदेशवासियों को इस यात्रा के शुभारंभ अवसर पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।आज का दिन पूरे हरियाणा के लिए एक ऐतिहासिक और भावुक क्षण। अंबाला की पावन धरा से भगवान श्री राम की जन्म भूमि अयोध्या धाम के लिए इस विशेष तीर्थ ट्रेन को आज कर रहे हैं रवाना। Haryana:

Read Also- DELHI POLICE ने हिमांशु भाऊ गैंग के दो इनामी शूटर को महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार

अयोध्या की यात्रा केवल एक भौतिक सफर नहीं, यह एक आध्यात्मिक परिवर्तन की यात्रा।आज पहली ट्रेन से 7 जिलों के 700 बुजुर्गों को भेजा जा रहा है, जिनके लिए खानपान और सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम।हमारी सरकार का संकल्प कि हमारे बुजुर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के श्रद्धालु धन के भाव में तीर्थ यात्रा से ना रहे वंचित।इससे पहले कैथल, करनाल, अंबाला और जींद से बसें भी अयोध्या के लिए भेजी गई। Haryana:

Read Also- राजस्थान: सीमापार से ड्रोन के जरिए गिराई गई लगभग 10 किलो हेरोइन जब्त

भारतीय सभ्यता की पलक रही मां सिंधु नदी के दर्शन के लिए स्वर्ण जयंती सिंधु दर्शन योजना चलाई जा रही है ।कैलाश मानसरोवर यात्रा योजना के तहत 50 हजार रुपए प्रति तीर्थ यात्री वार्षिक वित्तीय सहायता देने का किया प्रावधान।स्वर्ण जयंती गुरु दर्शन यात्रा योजना के तहत तीर्थ यात्रियों को 6 हजार रुपये प्रति तीर्थ यात्री वित्तीय सहायता दी जाती है। यह ट्रेन केवल यात्रियों को लेकर नहीं जा रही बल्कि हरियाणा की श्रद्धा और भक्ति को अयोध्या तक पहुंचाने का एक सेतु।मुख्यमंत्री ने अप्रैल के आखिरी सप्ताह में एक ट्रेन नान्देड साहिब, महाराष्ट्र के लिए रवाना करने की भी की घोषणा। Haryana:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *