Delhi: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने संसद में जन विश्वास विधेयक, 2026 के पारित होने का शुक्रवार को स्वागत करते हुए इसे एक बड़ा सुधार बताया जो ‘जीवन की सुगमता’ और ‘व्यापार करने की सुगमता’ को बढ़ावा देगा।सावंत ने एक सोशल मीडिया मंच पर पोस्ट में कहा कि यह कानून अधिक विश्वास-आधारित और नागरिक-केंद्रित शासन संरचना बनाने की दिशा में एक ‘‘परिवर्तनकारी कदम’’ है।Delhi:
Read Also- UP News: कुशीनगर में जहरीले धुएं की चपेट में आने से 26 बच्चे हुए बीमार, प्रशासन ने शुरू की जांच
संसद ने गुरुवार को 79 केंद्रीय कानूनों में 784 प्रावधानों में संशोधन करने वाले विधेयक को पारित कर दिया, जिसका उद्देश्य छोटे-मोटे अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर करना व उन्हें तर्कसंगत बनाना है, ताकि व्यापारिक माहौल को और बेहतर बनाया जा सके तथा लोगों के उत्पीड़न पर रोक लगायी जा सके।सावंत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को इस ऐतिहासिक सुधार के लिए बधाई दी, जिसे उन्होंने ‘‘न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन’’ की भावना को मजबूत करने वाला कदम बताया।
Read Also- Bollywood: धुरंधर: द रिवेंज ने बॉक्स ऑफिस पर की ताबड़तोड़ कमाई, 1,501 करोड़ रुपये का…
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रगतिशील कानून पुराने प्रावधानों को हटाता है, अपराध को गैर-आपराधिक घोषित करने को बढ़ावा देता है, अनुपालन के बोझ को कम करता है और मामलों के त्वरित समाधान को सुनिश्चित करता है, जिससे नागरिकों के जीवन में सुगमता बढ़ती है और उद्यमों के लिए व्यावसायिक वातावरण में सुधार होता है।
