आज आएगा परिणाम, जानें किसके सर सजेगा DU का ताज?

DUSU Election: Results will be declared today, know who will wear the crown of DU?

DUSU Election: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनावों के लिए मतगणना शुक्रवार यानी की आज 19 सितंबर की सुबह से जारी है। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। गुरुवार 18 सितंबर को हुए मतदान में 39.45 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। मतदान दो पालियों में हुआ, जिसके तहत सुबह की कक्षा वाले विद्यार्थियों ने सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर एक बजे तक और शाम की कक्षा वाले विद्यार्थियों ने दोपहर तीन बजे से शाम साढ़े सात बजे तक मतदान किया। DUSU Election:

Read Also: दिल्ली और मुंबई में iPhone 17 की बिक्री शुरू, लोगों की लगी लंबी कतार

मुख्य मुकाबला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और कांग्रेस समर्थित भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के बीच रहा। अध्यक्ष पद के लिए एनएसयूआई ने बौद्ध अध्ययन की स्नातकोत्तर छात्रा जोसलिन नंदिता चौधरी को मैदान में उतारा है, जबकि एबीवीपी की ओर से पुस्तकालय विज्ञान विभाग के छात्र आर्यन मान को उम्मीदवार बनाया गया है।  DUSU Election:

Read Also: Robo Shankar Death: 46 साल की उम्र में कॉमेडियन रोबो शंकर का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

इस साल डूसू चुनाव प्रचार में साफ तौर पर एक बदलाव देखा गया। सालों में पहली बार विश्वविद्यालय के कॉलेजों और छात्रावासों की दीवारें पोस्टरों और भित्तिचित्रों से मुक्त रहीं। इसका कारण ये रहा कि प्रशासन ने लिंगदोह समिति के दिशा-निर्देशों के तहत नियमों का सख्ती से पालन कराया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *