Delhi Politics: दिल्ली हाई कोर्ट में आज कथित शराब घोटाला मामले में अहम सुनवाई के दौरान अरविंद केजरीवाल खुद कोर्ट पहुंचे और अपनी बात रखने के लिए पेश हुए। इस दौरान केजरीवाल ने उस बेंच से सुनवाई हटाने की मांग की, जिसकी अध्यक्षता जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा कर रही हैं। केजरीवाल समेत कई पूर्व आरोपियों ने इस संबंध में अर्जी दाखिल कर जज से खुद को इस मामले से अलग करने की अपील की है।Delhi Politics:
Read Also- Karishma Tanna-GOODNEWS: “एक नन्हा चमत्कार, हमारा सबसे बड़ा उपहार, करिश्मा तन्ना ने दी GOODNEWS…
आज की सुनवाई के दौरान अरविंद केजरीवाल खुद कोर्ट में मौजूद रहे और उन्होंने स्पष्ट किया कि वे इस मामले में अपनी दलीलें खुद रखना चाहते हैं। उन्होंने एक एप्लीकेशन के जरिए कोर्ट से इन-पर्सन पेश होने की अनुमति भी मांगी। सुनवाई के दौरान यह मुद्दा भी उठा कि उनकी अर्जी रजिस्ट्री की आपत्तियों के कारण रिकॉर्ड पर नहीं आ पा रही थी, लेकिन कोर्ट ने हार्ड कॉपी को स्वीकार करते हुए उसे रिकॉर्ड पर ले लिया।Delhi Politics:
Read Also- Haryana : मांगें पूरी न होने पर झज्जर लघु सचिवालय में आशा वर्कर्स ने खोला BJP सरकार के खिलाफ मोर्चा
हाई कोर्ट ने इस एप्लीकेशन पर प्रवर्तन निदेशालय से जवाब दाखिल करने को कहा है। साथ ही इस मामले में अगली सुनवाई 13 अप्रैल दोपहर 2:30 बजे के लिए तय की गई है। सुनवाई खत्म होने के बाद अरविंद केजरीवाल कोर्ट से बाहर निकल गए। वहीं उनके वकील ऋषिकेश कुमार ने बताया कि केजरीवाल का खुद कोर्ट में पेश होकर दलील देना उनका अधिकार है और इसे लेकर किसी भी तरह की आपत्ति निराधार है।
उन्होंने यह भी कहा कि रिक्यूजल की अर्जी एक गंभीर और वैध मांग है, जिस पर कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए सुनवाई के लिए तारीख तय कर दी है। इस पूरे घटनाक्रम में अब नजरें 13 अप्रैल की सुनवाई पर टिकी हैं, जहां यह तय होगा कि क्या यह मामला किसी अन्य बेंच को ट्रांसफर किया जाएगा या नहीं।Delhi Politics:
