Haryana: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने डॉ भीमराव अंबेडकर और महात्मा ज्योतिबा फुले जी के जन्म दिवस के उपलक्ष में आयोजित समारोह में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत। चंडीगढ़ के सिविल सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अपना संबोधन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा-‘आज हम उन दो महापुरुषों को कर रहे हैं याद जिन्होंने अपने कर्म और विचार से देश व समाज को दिशा देने का काम किया। भारत माता के उन दोनों सपूतों महात्मा ज्योतिबा फुले और भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर को करता हूं कोटि-कोटि नमन। “आगे उन्होंने कहा – “उन दोनों ने अपना संपूर्ण जीवन समाज के उस वर्ग के उत्थान में लगाया जिसे सदियों तक उपेक्षित और वंचित रखा गया”।Haryana
Read Also-Bangladesh: BCB ने पाकिस्तान सुपर लीग के लिए मुस्तफिजुर के NOC को वापस लिया
मुख्यमंत्री ने आगे कहा- ‘महात्मा ज्योतिबा फुले ने छुआछूत, अज्ञानता और अंधविश्वास का अंधकार मिटाने के लिए शिक्षा को बनाया सबसे बड़ा हथियार और साथ ही बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने भी शिक्षा, समानता और न्याय को बनाया अपने जीवन का मूल मंत्र। उनका नारा शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो केवल एक नारा नहीं बल्कि सामाजिक परिवर्तन का उद्घोष भी था। बाबा साहब व ज्योतिबा फुले वंचित वर्गों के ही नहीं बल्कि महिलाओं की स्थिति में सुधार लाने के लिए भी थे समर्पित थे। इन महान विभूतियों के विचारों को केवल पुस्तकों तक सीमित न रख कर बल्कि उन्हें अपने व्यवहार और नीतियों में भी उतारें’।
Read Also-Femina Miss India रनर-अप राजनंदिनी पवार का शाहरुख खान सर के साथ स्क्रीन शेयर करने का है सपना
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने विकास कार्य बताते हुए कहा की- ‘महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए प्रदेश में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना शुरू की। हमने ऐसी व्यवस्था की कि प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं में 50% महिलाएं चुनकर आती हैं। पिछड़ा वर्ग बी को पंचायती राज संस्थाओं व शहरी स्थानीय निकायों में आरक्षण देकर उन्हें राजनीतिक रूप से सशक्त किया है।
अनुसूचित जातियों को प्रथम पद द्वितीय श्रेणी के पदों में भी 20% आरक्षण प्रदान किया गया है। अनुसूचित जाति व पिछले वर्गों के छात्रों को शिक्षा के प्रोत्साहन के रूप में 12 हजार रुपये तक की दी जा रही हैं वार्षिक छात्रवृतियां जिससे वो पढ़ाई कर के आगे बढ़ सके। डॉ भीमराव अंबेडकर और महात्मा ज्योतिबा फुले जैसे महापुरुषों के दिखाएं रास्ते पर चलते हुए हमारी डबल इंजन सरकार सबसे पहले सबसे गरीब व्यक्ति के उत्थान का काम कर रही है। यह कहते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपनी बात पूरी की।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
