Bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हुई बंपर वोटिंग, चुनाव आयोग ने शेयर की जानकारी

Bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 93.19 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो राज्य में अब तक का सबसे अधिक मत प्रतिशत है। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी।आयोग ने कहा कि पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को 16 जिलों के 152 विधानसभा क्षेत्रों में हुआ, जिसमें कुल 3.61 करोड़ मतदाताओं में से 3.36 करोड़ ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।इसने कहा कि मतदान करने वालों में 1.65 करोड़ महिलाएं और 1.71 करोड़ पुरुष थे।Bengal: 

Read also- Weather News: दिल्ली से राजस्थान तक लू का कहर, पारा 40 डिग्री सेल्सियस पार…IMD ने जारी किया ‘येलो अलर्ट

सबसे अधिक मतदान कूच बिहार जिले में 96.2 प्रतिशत दर्ज किया गया, उसके बाद दक्षिण दिनाजपुर में 95.44 प्रतिशत और मालदा में 94.79 प्रतिशत मतदान हुआ।जलपाईगुड़ी में 94.76 प्रतिशत, बीरभूम में 94.51 प्रतिशत और उत्तर दिनाजपुर में 94.16 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मुर्शिदाबाद में 93.67 प्रतिशत, अलीपुरद्वार में 93.2 प्रतिशत, पूर्वी मेदिनीपुर में 92.75 प्रतिशत, बांकुड़ा में 92.55 प्रतिशत, झाड़ग्राम में 92.26 प्रतिशत, पश्चिम मेदिनीपुर में 92.19 प्रतिशत और पुरुलिया में 91.59 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पश्चिम बर्धमान में 90.32 प्रतिशत मतदान हुआ।Bengal:

Read also-China ने संकेत दिया है कि उसका चौथा विमानवाहक पोत परमाणु ऊर्जा से संचालित होगा

दार्जिलिंग में 88.98 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि कलिम्पोंग में सबसे कम 83.04 प्रतिशत मतदान हुआ।निर्वाचन आयोग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, इससे पहले सबसे अधिक मतदान 84.72 प्रतिशत था, जो 2011 के विधानसभा चुनावों में दर्ज किया गया था, जिसमें तृणमूल कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल की थी।दूसरे चरण में 29 अप्रैल को सात जिलों की 142 सीट के लिए मतदान होगा।Bengal:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *