Jammu and Kashmir: श्रीनगर का होगा जल्द होगा कायाकल्प, जम्मू को श्रीनगर से जोड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

Jammu and Kashmir:

Jammu and Kashmir: जम्मू तवी और श्रीनगर के बीच सीधी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का सपना आखिरकार हकीकत बनने जा रहा है। इस बहुप्रतीक्षित ट्रेन सेवा की 30 अप्रैल से शुरूआत होने जा रही है। ये प्रीमियम ट्रेन सेवा, पिछले नौ महीनों से भी ज्यादा वक्त से कटरा और श्रीनगर के बीच चल रही है। अब इसे जम्मू तवी तक बढ़ाया जा रहा है। Jammu and Kashmir: 

Read Also- Bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हुई बंपर वोटिंग, चुनाव आयोग ने शेयर की जानकारी

अधिकारियों के मुताबिक, ट्रेन का डिजाइन इस क्षेत्र के मुश्किल इलाके और अत्यधिक ठंड की स्थितियों के हिसाब से तैयार किया गया है। नई ट्रेन सेवा में लगभग 1,500 यात्रियों को ले जाने की क्षमता होगी, जिससे पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को काफी बढ़ावा मिलेगा।जम्मू के लोग नई ट्रेन सेवा को लेकर उत्साहित दिख रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि इससे केंद्र शासित प्रदेश के इन दोनों क्षेत्रों के बीच सड़क यात्रा पर उनकी निर्भरता कम होगी।Jammu and Kashmir: 

Read Also- UP Heatwave: भीषण गर्मी का सितम! यूपी में स्कूलों की बदली टाइमिंग… लू का अलर्ट जारी

ये वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन आधुनिक सुविधाओं से लैस है, जिसमें पूरी तरह से एयर-कंडीशनिंग, ऑटोमैटिक प्लग दरवाजे, एलईडी लाइटिंग, सीसीटीवी सर्विलांस और रीजेनरेटिव ब्रेकिंग शामिल हैं। इस ट्रेन को 160 किलोमीटर प्रति घंटे तक की परिचालन रफ्तार के लिए डिजाइन किया गया है।Jammu and Kashmir: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *