USA: व्हाइट हाउस डिनर में ट्रंप को टारगेट करने वाली आरोपी गिरफ्तार, ट्यूटर और शौकिया वीडियो गेम डेवलपर…

USA:

USA: सोशल मीडिया पर सामने आईं कुछ पोस्ट से संकेत मिलता है कि शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति के निवास ‘व्हाइट हाउस’ संवाददाताओंके रात्रिभोज के दौरान गोलीबारी के मामले में गिरफ्तार कैलिफोर्निया निवासी व्यक्ति एक बेहद शिक्षित ट्यूटर और शौकिया वीडियो गेम डेवलपर है।USA:

Read Also- Bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हुई बंपर वोटिंग, चुनाव आयोग ने शेयर की जानकारी

कैलिफोर्निया के टॉरेंस निवासी 31 वर्षीय कोल टॉमस एलन की मई 2025 की एक प्रोफाइल फोटो कथित हमलावर की उस तस्वीर से मेल खाती दिखाई देती है जिसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार रात उसे हिरासत में लिए जाते समय साझा किया था।‘लिंक्डइन’ पर पोस्ट की गई इस तस्वीर में एलन कंप्यूटर साइंस में कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी, डोमिंगेज हिल्स से मास्टर डिग्री प्राप्त करने के बाद एक टोपी और गाउन में नजर आ रहा है।USA:

Read also- Weather News: दिल्ली से राजस्थान तक लू का कहर, पारा 40 डिग्री सेल्सियस पार…IMD ने जारी किया ‘येलो अलर्ट

एलन ने 2017 में पासाडेना स्थित कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (कैलटेक) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की थी। उसने वहां एक ईसाई छात्र संगठन और कैंपस के एक ऐसे समूह में अपनी भागीदारी दर्ज की थी, जो ‘नेर्फ गन’ (एक प्रकार की खिलौना बंदूक) से मुकाबले करते थे।USA:

लॉस एंजिलिस के स्थानीय ‘एबीसी’ चैनल ने कॉलेज के अंतिम वर्ष के दौरान एलन का साक्षात्कार भी प्रसारित किया था। यह खबर बुजुर्गों की मदद के लिए नयी तकनीकों पर आधारित थी।एलन ने व्हीलचेयर के लिए एक नए प्रकार के इमरजेंसी ब्रेक का प्रोटोटाइप विकसित किया था। संघीय चुनावी वित्त रिकॉर्ड के अनुसार, एलन ने 2024 में राष्ट्रपति पद के लिए कमला हैरिस के समर्थन में डेमोक्रेटिक पार्टी की एक राजनीतिक कार्रवाई समिति को 25 डॉलर का दान दिया था।UUSA:SA:

एलन के ऑनलाइन बायोडेटा के अनुसार, वह पिछले छह वर्षों से सी2 एजुकेशन नामक कंपनी में कार्यरत था, जो कॉलेज में प्रवेश की तैयारी करने वाले छात्रों को काउंसलिंग और परीक्षा तैयारी की सेवाएं प्रदान करती है।कंपनी के फेसबुक पेज पर 2024 की एक पोस्ट में एलन को ‘‘टीचर ऑफ द मंथ’’ बताया गया था। हालांकि, शनिवार रात टिप्पणी के लिए भेजे गए ईमेल का कंपनी ने तत्काल कोई जवाब नहीं दिया। एलन ने यह भी पोस्ट किया था कि उसने ‘स्टीम’ मंच के लिए आणविक रसायन विज्ञान पर आधारित एक वीडियो गेम विकसित किया है। उसके नाम से की गई एक अन्य पोस्ट में कहा गया था कि वह अंतरिक्ष पर आधारित एक नए ‘‘टॉप-डाउन शूटर’’ कॉम्बैट गेम पर काम कर रहा था।USA:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *