IPL: मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच केरॉन पोलार्ड ने कहा- “जसप्रीत बुमराह के पीछे नहीं पड़ें हैं”

IPL: मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच केरॉन पोलार्ड ने कहा कि जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज तेज गेंदबाज का भी कभी-कभी दिन खराब हो सकता है या उनका सत्र अच्छा नहीं जा सकता। उन्होंने भारत के इस स्टार तेज गेंदबाज को थोड़ी राहत देने की अपील की जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में अपना तीसरा सबसे महंगा गेंदबाजी स्पेल डाला। बुमराह ने बुधवार को सनराइजर्स के खिलाफ चार ओवर में 54 रन लुटाए जबकि उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। हैदराबाद ने यह मैच छह विकेट से जीता।IPL

Read Also-International: सिडनी में हुए यहूदी-विरोधी हमले की जाँच में बंदूक सुधार की सिफ़ारिश

मुंबई इंडियंस ने रेयान रिकेल्टन के नाबाद 123 रन की मदद से पांच विकेट पर 243 रन बनाए लेकिन सनराइजर्स ने 18.4 ओवर में चार विकेट पर 249 रन बनाकर जीत हासिल की। बुमराह की मौजूदा IPL में गेंदबाजी पर सवाल किए तो पोलार्ड ने कहा, ‘‘जब कोई क्रिकेटर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा होता है तो हम हर उस पहलू पर गौर करते हैं कि वह अच्छा क्यों नहीं कर रहा है और जसप्रीत बुमराह के मामले में भी कोई फर्क नहीं है।’’IPL

उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने वर्षों से ऐसा किया है। एक इंसान होने के नाते आपको भी गलतियां करने, दिन खराब होने, सत्र खराब होने या कुछ महीने खराब जाने का हक है। मुझे बस लगता है कि हमें कभी-कभी उन अच्छी चीजों को याद रखना चाहिए जो उन्होंने की हैं।

’’पोलार्ड ने कहा, ‘‘हां, हम वर्तमान में जीने की कोशिश करते हैं और वह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं लेकिन वह लंबे समय से मुंबई इंडियन्स और भारत के लिए नंबर एक गेंदबाज रहे हैं। मुझे बस लगता है कि कभी-कभी हम क्रिकेटरों को थोड़ी राहत दे सकते हैं क्योंकि हमारी बदकिस्मती है कि हम हमेशा लोगों की नजरों में रहते हैं इसलिए जब हम खराब प्रदर्शन करते हैं तो उसे हमेशा अधिक उछाला जाता है।’’IPL

Read Also-DELHI: CM रेखा गुप्ता और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने श्रद्धालुओं को सोमनाथ ले जा रही ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

पोलार्ड ने कहा कि इस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज को थोड़ी राहत देने से उन्हें लंबे समय में फायदा भी हो सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पता है कि वह और भी ऊंचाइयों पर पहुंचकर जोरदार वापसी करेंगे और विकेट लेंगे और हम सब एक बार फिर ना सिर्फ मुंबई इंडियंस के लिए बल्कि भारत के लिए भी ‘बुमराह-बुमराह’ के नारे लगा रहे होंगे।’’उन्होंने स्वीकार किया कि मुंबई इंडियंस की टीम अभी तक अपना संपूर्ण प्रदर्शन नहीं कर पाई है लेकिन उन्होंने यह मानने से इनकार कर दिया कि इस सत्र में उनकी टीम ‘हार’ गई है।IPL

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *