Haryana: चरखी दादरी में नगर परिषद का अतिक्रमण हटाओ अभियान, फुटपाथ से सामान किया जब्त

Haryana:

Haryana: चरखी दादरी में नगर परिषद का अतिक्रमण हटाओ अभियान, फुटपाथों से सामान जब्त। दादरी शहर में बढ़ते जाम और अव्यवस्थित बाजार व्यवस्था को देखते हुए नगर परिषद ने पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में विशेष अभियान चलाया। यह कार्रवाई नगर परिषद अधिकारी राजेश घनघस की अगुवाई में शहर के मुख्य बाजारों और व्यस्त मार्गों पर की गई। अभियान के दौरान दुकानदारों द्वारा फुटपाथों पर रखा गया सामान जब्त किया गया और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए।

Read Also- Share Market: कच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार फिसला, Sensex 583 अंक लुढ़का

नगर परिषद टीम ने अभियान के दौरान दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि भविष्य में दोबारा फुटपाथों पर सामान रखा मिला तो संबंधित दुकानदारों के चालान काटे जाएंगे। अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा करने से आम लोगों को आवाजाही में परेशानी होती है और बाजारों की व्यवस्था बिगड़ती है।

Read Also- Delhi: पीएनजी और एलपीजी दोनों कनेक्शन रखने वाले घरों को चिह्नित कर रही सरकार, जानिए क्या है वजह ?

इस दौरान नगर परिषद अधिकारी राजेश घनघस ने दुकानदारों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी व्यापारी नियमों का पालन करें और सामान अपनी दुकानों की सीमा के अंदर ही रखें। साथ ही वाहन चालक निर्धारित स्थानों पर ही पार्किंग करें ताकि बाजारों में यातायात सुचारू रूप से चल सके। नगर परिषद की इस कार्रवाई से बाजार क्षेत्र में हड़कंप मच गया और कई दुकानदारों ने तुरंत अपना सामान अंदर कर लिया। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *