KERLAM: क्या पिनाराई विजयन तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे?

KERLAM:

KERLAM की राजनीति का मिजाज कुछ अलग है। यहां अक्सर विचारधारा ही सत्ता की सीढ़ियां तय करती है। मतदाता किसी भी काम की तारीफ या आलोचना करने से पीछे नहीं हटते। इन हालात के केंद्र में, राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन जैसे दिग्गज नेता हैं। विजयन का जन्म 1945 में कन्नूर में हुआ था। उन्होंने सीपीआई (एम) में आयोजक, रणनीतिकार और व्यवस्था के जानकार के रूप में अपनी पहचान बुलंद की। उनकी राजनीतिक पहचान पार्टी संरचना – उसके अनुशासन, उसके पदानुक्रम और उसकी विचारधारा – से गहराई से प्रभावित थी। दशकों की मशक्कत के बाद वे जमीनी कार्यकर्ता से केरल की राजनीति के सबसे ताकतवर शख्सियत में शुमार हुए।KERLAM 

Read Also-Madhya Pradesh: सतना में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 104 जोड़ों की हुई शादी

विजयन ने 2016 में मुख्यमंत्री का पदभार संभाला। पांच साल बाद, यानी 2021 में गठबंधन को लगातार दूसरी अभूतपूर्व जीत दिलाई। पिछले 10 साल में विनाशकारी बाढ़, भूस्खलन और वैश्विक महामारी के दौरान, विजयन के काम-काज पर काफी चर्चा हुई। उन्हें भरपूर समर्थन मिले तो सख्त आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा।

जरूरत से ज्यादा केंद्रीकरण के आरोप लगे। विपक्ष ने जमकर आलोचना की। राजनीतिक तनाव के मुद्दों ने कई बार उनके प्रशासन की परीक्षा ली। फिर भी, विजयन विचलित नहीं हुए। हर वक्त उनका नजरिया राज्य के भविष्य के लिहाज से रहा। सरकार बेशक भविष्य की रूपरेखा तैयार कर रही हो, लेकिन मौजूदा सियासी माहौल तनाव से भरा हुआ है। विपक्षी दल कई मुद्दों पर उन्हें निशाना बनाते रहे हैं।KERLAM 

Read Also-Tata Motors: टाटा मोटर्स की यात्री वाहनों की बिक्री अप्रैल में 31.12 प्रतिशत बढ़कर 59,701 यूनिट्स हुई

विजयन के शासन काल में केंद्र की एनडीए सरकार के साथ लगातार टकराव देखने को मिले। पिछले एक दशक से संघवाद प्रमुख मुद्दा रहा। विजयन और उनके मंत्री लगातार केरल को केंद्र के लगाए वित्तीय प्रतिबंधों का विरोध करते रहे। विजयन की अगुवाई में सीपीआई (एम) ने एक और मुद्दे को हवा दी।KERLAM

राज्य में बीजेपी और मुख्य विपक्षी गठबंधन यूडीएफ के बीच घनिष्ठ रिश्तों का आरोप लगाया। विजयन के लिए, 2026 का विधानसभा चुनाव महज राजनीतिक चुनाव नहीं, बल्कि वैचारिक चयन भी है। एक ऐसा मुकाबला है, जिसमें एक ओर वाम गठबंधन है, तो दूसरी तरफ एकजुट होता विपक्ष। अगर चार मई को एलडीएफ को जीत मिलती है तो ये ऐतिहासिक रूप से गठबंधन का लगातार तीसरा कार्यकाल होगा।KERLAM 

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *