पूर्वी दिल्ली में आवासीय इमारत में लगी आग… नौ लोगों की मौत

Delhi: Fire breaks out in residential building in East Delhi... nine people dead

Delhi: पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में रविवार यानी आज 3 मई की सुबह एक आवासीय इमारत में आग लगने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि विवेक विहार फेज-1 में चार मंजिला इमारत में आग लगने की सूचना सुबह करीब तीन बजकर 48 मिनट पर मिली जिसके बाद पुलिस, दमकल और आपदा प्रबंधन दल मौके पर पहुंचे।

पुलिस के अनुसार, आग ने इमारत की दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल पर स्थित कई फ्लैट को अपनी चपेट में ले लिया जिसके बाद बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘आग बुझाने के अभियान के दौरान परिसर से करीब 10 से 15 लोगों को बचाया गया। इनमें से दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें गुरु तेग बहादुर अस्पताल ले जाया गया।’’

Read Also: America के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप! जर्मनी में अमेरिकी सैनिकों की संख्या में 5,000 से ज्यादा की कटौती करेंगे

आग बुझाने के लिए दमकल की कुल 12 गाड़ियां भेजी गईं और दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए), यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस के दलों ने बचाव और निकासी प्रयासों में सहायता की। पुलिस ने बताया कि कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है और आग लगने के कारणों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *