BJP: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मतगणना से एक दिन पहले पुलिस ने रविवार को उत्तर 24 परगना जिले में बीजेपी नेता के आवास के बाहर हुई गोलीबारी की घटना में कथित तौर पर शामिल होने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया।बीजेपी नेता कुंदन सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि शनिवार आधी रात के आसपास नोआपारा निर्वाचन क्षेत्र में उनके घर पर कुछ बंदूकधारियों ने गोलीबारी की।एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।BJP:
Read Also: West Bengal: चुनाव आयोग ने सूबे में 432 मतगणना पर्यवेक्षकों को किया तैनात, जानिए क्या है वजह?
बीजेपी के नोआपारा उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया कि लगभग 12.05 बजे दो हथियारबंद बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर पार्टी पदाधिकारी और बैरकपुर संगठनात्मक जिला सचिव कुंदन सिंह के आवास पर उन्हें जान से मारने की नीयत से पहुंचे।बीजेपी नेता के अनुसार, आरोपी गरुलिया के रहने वाले हैं और कुख्यात अपराधी हैं।उन्होंने बताया कि अपराधियों के रूप में उनके नाम चुनाव आयोग को सौंप दिए गए हैं।पुलिस अधिकारी ने ये स्पष्ट नहीं किया कि गिरफ्तार किए गए दोनों लोग वही हैं, जिनका नाम अर्जुन सिंह ने लिया था।BJP:
Read Also: West Bengal: चुनाव आयोग ने सूबे में 432 मतगणना पर्यवेक्षकों को किया तैनात, जानिए क्या है वजह?
शिकायत के अनुसार कुंदन सिंह के घर के बाहर गोलीबारी हुई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।बीजेपी उम्मीदवार ने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए दावा किया कि आरोपियों में से एक को मतदान के दिन पुलिस ने हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में शाम को रिहा कर दिया गया।नोआपारा विधानसभा सीट पर 29 अप्रैल को मतदान हुआ था।कई बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया कि मतगणना से पहले भय का माहौल बनाने और विपक्षी दलों के संगठन को कमजोर करने के प्रयास किए जा रहे हैं।मतगणना चार मई को होगी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 23 और 29 अप्रैल को हुआ था।बीजेपी ने चुनाव आयोग से शांतिपूर्ण मतगणना सुनिश्चित करने के लिए फौरन दखल देने की अपील की है। BJP:
