West Bengal: पश्चिम बंगाल की सभी 294 विधानसभा सीटों पर मतदान की पारदर्शी और सुचारू मतगणना सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग ने सोमवार को 432 मतगणना पर्यवेक्षकों (सीओ) को तैनात किया है। चुनाव आयोग ने एक बयान में कहा कि कई जिलों की संवेदनशीलता और चुनावी महत्व को देखते हुए अतिरिक्त पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं।उत्तर 24 परगना जिले की 33 सीटों के लिए 49 पर्यवेक्षक आवंटित किए गए हैं, जबकि दक्षिण 24 परगना में 31 सीटों के लिए 45 पर्यवेक्षक हैं। West Bengal:
Read Also: Karan Johar: मशहूर फैशन इवेंट Met Gala में डेब्यू करेंगे फिल्म निर्माता करण जौहर, मनीष मल्होत्रा ने किया कंफर्म
मुर्शिदाबाद में 22 सीटों के लिए 33 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं, जो कड़ी निगरानी व्यवस्था को दर्शाता है।दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और उत्तर दिनाजपुर जैसे जिलों में सभी सीटों के लिए एक अतिरिक्त पर्यवेक्षक उपलब्ध कराया गया है।इस बीच, बयान में कहा गया है कि प्रवर्तन एजेंसियों ने 26 फरवरी से दो मई तक चुनाव अवधि के दौरान अवैध प्रलोभनों को रोकने के लिए व्यापक जब्ती अभियान चलाए हैं और जब्त की गई वस्तुओं का कुल मूल्य लगभग 561 करोड़ रुपये है। West Bengal:
Read Also: Karan Johar: मशहूर फैशन इवेंट Met Gala में डेब्यू करेंगे फिल्म निर्माता करण जौहर, मनीष मल्होत्रा ने किया कंफर्म
जब्त की गई वस्तुओं में 30.79 करोड़ रुपये नकद और 145.07 करोड़ रुपये मूल्य की 55 लाख लीटर से अधिक शराब शामिल है।इसके अलावा, 127.02 करोड़ रुपये मूल्य की ड्रग्स और नशीले पदार्थ तथा 37.52 करोड़ रुपये मूल्य की कीमती धातुएं भी जब्त की गई हैं। इसके साथ ही इस अवधि के दौरान 189.86 करोड़ रुपये मूल्य की मुफ्त वस्तुएं और अन्य सामान, जिनमें विदेशी मुद्रा भी शामिल है, जब्त किए गए हैं।चुनाव आयोग ने कहा कि राज्य पुलिस और राज्य उत्पाद शुल्क विभाग के कर्मियों ने अवैध नकदी और शराब पर कार्रवाई का नेतृत्व किया। West Bengal:
ईडी, राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई), नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और सीमा शुल्क सहित केंद्रीय एजेंसियों ने भी प्रवर्तन प्रयासों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।चुनाव आयोग ने कहा कि पर्यवेक्षकों की व्यापक तैनाती, बड़े पैमाने पर प्रवर्तन कार्रवाई और जब्ती राज्य में स्वतंत्र, निष्पक्ष और प्रलोभन-मुक्त चुनाव संपन्न करने की उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। West Bengal:
