कुरुक्षेत्र से हजूर साहिब नांदेड़ के लिए विशेष ट्रेन रवाना, CM नायब सिंह सैनी ने दिखाई हरी झंडी

Nanded Sahib, #Kurukshetra, #HazurSahib, #Nanded, #SpecialTrain, #CM Nayab Singh Saini, #GreenFlag, #IndianRailways ,#TravelIndia, #PilgrimageJourney, #CulturalHeritage,

Nanded Sahib : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र से सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़ के लिए तीर्थ यात्रियों की एक विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र में आयोजित एक भव्य समारोह में मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए इसे “गुरु संगत के लिए अत्यंत खुशी का दिन” बताया.Nanded Sahib  Nanded Sahib  Nanded Sahib 

Read also- The Last Tenant : दिवंगत अभिनेता इरफान खान की अनरिलीज्ड फिल्म ‘द लास्ट टेनेंट’ यूट्यूब पर रिलीज

उन्होंने कहा कि सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु इस विशेष ट्रेन के माध्यम से दर्शन के लिए नांदेड़ जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस पहल को कुरुक्षेत्र और नांदेड़ को जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक कड़ी बताते हुए कहा कि यह भारत की समृद्ध धार्मिक परंपरा और एकता का प्रतीक है।इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सिख इतिहास के महान योद्धा महाराज सरदार जस्सा सिंह रामगढ़िया के जन्म दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन के लिए अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि 25 नवंबर को प्रधानमंत्री द्वारा गुरु तेग बहादुर जी को समर्पित सिक्के, डाक टिकट और कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया गया था।मुख्यमंत्री ने तीर्थ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं से अपील की कि वे गुरु साहिब की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लें।Nanded Sahib  Nanded Sahib  Nanded Sahib 

Read also- Delhi Weather Update : दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी, गरज-चमक के साथ तेज बारिश, IMD ने दी चेतावनी

उन्होंने यह भी याद दिलाया कि 28 मार्च को अयोध्या धाम के लिए भी एक विशेष ट्रेन चलाई गई थी।उन्होंने बताया कि इस बार 9 जिलों से 800 से अधिक श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में विभिन्न शिक्षण एवं स्वास्थ्य संस्थानों, सड़कों और चौकों का नाम गुरु साहिबान के नाम पर रखे जाने का भी उल्लेख किया।अंत में मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से अपने परिवार के साथ-साथ हरियाणा की शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि 15 मई को सिरसा से भी सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़ के लिए एक और विशेष ट्रेन रवाना की जाएगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *