Fujairah Attack: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच संयुक्त अरब अमीरात UAE के फुजैराह में हुए हमले ने भारत की चिंता बढ़ा दी है। इस हमले में तीन भारतीय नागरिकों के घायल होने की खबर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्रालय ने इस घटना की कड़ी निंदा की है।UAE के फुजैराह में ईरान के ड्रोन हमले में 3 भारतीय घायल हो गए हैं भारत ने इस घटना को ‘अस्वीकार्य’ करार दिया है। भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि नागरिक बुनियादी ढांचे और मासूमों को निशाना बनाना किसी भी सूरत में मंजूर नहीं है।Fujairah Attack
Read also- नैनीताल में पहाड़ी से बोल्डर गिरा, 25 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया
फुजैराह में हुए हालिया हमले के बाद भारत सरकार एक्शन मोड में है। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता ने कड़े शब्दों में बयान जारी कर कहा है कि शत्रुता को तत्काल समाप्त किया जाना चाहिए। भारत का रुख साफ है. युद्ध नहीं, संवाद ही समाधान है।वही पीएम मोदी ने यूएई पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की और घायल भारतीयों के प्रति चिंता व्यक्त की है।Fujairah Attack Fujairah Attack
पीएम मोदी ने दो टूक कहा है कि आम लोगों और सिविलियन इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाना अंतरराष्ट्रीय नियमों के खिलाफ है।पीएम ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में भारत, यूएई के साथ मजबूती से खड़ा है।पीएम मोदी ने कहा है कि सभी मुद्दों का समाधान बातचीत और कूटनीति के जरिए ही निकलना चाहिए।भारत ने न केवल हमले की निंदा की है, बल्कि वैश्विक व्यापार को लेकर भी बड़ी मांग रखी है। भारत ने होर्मुज से निर्बाध नौवहन की मांग की है।Fujairah Attack Fujairah Attack
Read also-TVK नेता विजय ने PM मोदी और विपक्ष के नेता राहुल गांधी को शुभकामनाओं के लिए दिया धन्यवाद
विदेश मंत्रालय के अधिकारिक बयान में कहा गया है कि-“होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित व्यापार और आवाजाही सुनिश्चित करना वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। भारत अंतरराष्ट्रीय कानूनों के तहत समुद्री व्यापार की स्वतंत्रता का समर्थन करता है।भारत ने एक बार फिर दोहराया है कि वह पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता बहाल करने के लिए हर संभव शांतिपूर्ण प्रयास का समर्थन करने के लिए तैयार है।
