Bengal Elections : राहुल गांधी का आरोप-​जनादेश की हुई चोरी, असम और बंगाल में बीजेपी ने चुनाव चुराया

Delhi:

Bengal Elections : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर सबसे बड़ा और तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा है कि असम और बंगाल के विधानसभा चुनाव में जनता का मत नहीं, बल्कि चुनाव चुराया गया है।राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के जरिए बंगाल और असम चुनाव चुराने का आरोप लगाते हुए बीजेपी और चुनाव आयोग पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने इसे बीजेपी का ‘लोकतंत्र के खिलाफ मिशन’ करार दिया है।Bengal Elections 

Read also- TVK नेता विजय ने PM मोदी और विपक्ष के नेता राहुल गांधी को शुभकामनाओं के लिए दिया धन्यवाद

राहुल गांधी का कहना है कि असम और बंगाल ऐसे साफ मामले हैं, जहां बीजेपी ने चुनाव आयोग की मिलीभगत से चुनावी नतीजों को बदला है।ममता बनर्जी के साथ सुर में सुर मिलाते हुए राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दावों का समर्थन करते हुए कहा कि बंगाल में 100 से ज्यादा सीटें चुराई गई हैं।​राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि यह पहली बार नहीं है। मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र और 2024 के लोकसभा चुनाव में भी यही ‘प्लेबुक’ अपनाई गई थी।

​राहुल गांधी के मुताबिक, अब केवल चुनाव नहीं बल्कि पूरी संस्थाओं की चोरी हो रही है।इतना ही नहीं, राहुल गांधी ने अपनी ही पार्टी के उन नेताओं को भी कड़े शब्दों में चेतावनी दी है जो तृणमूल कांग्रेस (TMC) की हार पर खुशी मना रहे हैं।राहुल गांधी ने साफ कहा कि कांग्रेस के अंदर या बाहर जो लोग TMC की हार पर खुश हो रहे हैं, उन्हें बड़ी तस्वीर देखने की जरूरत है। राहुल गांधी ने कहा कि “छोटी-मोटी राजनीति को एक तरफ रखिए।Bengal Elections  Bengal Elections

Read also- Fujairah Attack: भारत ने जताई कड़ी आपत्ति, पीएम मोदी ने कहा- निर्दोषों पर हमला बर्दाश्त नहीं

राहुल के अनुसार, असम और बंगाल के जनादेश की यह चोरी भारतीय लोकतंत्र को खत्म करने के बीजेपी के मिशन का एक बड़ा हिस्सा है। यह मामला किसी एक पार्टी की जीत या हार का नहीं, बल्कि सीधे तौर पर भारत के भविष्य और उसके लोकतंत्र का है।बहरहाल राहुल गांधी के इस बयान के बाद नया राजनीतिक घमासान छिड़ गया है।बीजेपी ने आरोप लगाया है कि केरल में चुनाव जीती कांग्रेस बंगाल और असम के जनमत का अपमान कर रही है।Bengal Elections Bengal Elections 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *