तिरुवनंतपुरम निगम चुनाव में NDA की जीत, केरल में ऐतिहासिक क्षण- PM Modi

Political News: NDA wins Thiruvananthapuram Corporation elections, historic moment in Kerala - PM Modi

Political News: केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने शानदार जीत हासिल की। एनडीए ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी नीत वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) को शिकस्त देकर निगम पर लगातार 45 वर्षों के वामपंथी शासन का अंत कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुवनंतपुरम नगर निगम चुनाव में बीजेपी नीत एनडीए को मिले जनादेश को केरल की राजनीति में “ऐतिहासिक क्षण” बताया और “शानदार नतीजों” के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। Political News

वामपंथी दलों को तिरुवनंतपुरम नगर निगम में बड़ा झटका लगा, जिस पर उनका 45 वर्षों से कब्जा था। वहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने भारी बढ़त हासिल कर ली है। नगर निकाय चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह केरल में पीढ़ियों से काम करने वाले कार्यकर्ताओं के कार्यों और संघर्षों को याद करने का दिन है, जिन्होंने जमीनी स्तर पर काम किया, जिसके कारण आज का परिणाम वास्तविकता बन सका।

Read Also: मेसी के कार्यक्रम में मची अफरा-तफरी! CM ममता ने माफी मांगी, मुख्य आयोजक गिरफ्तार

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा, “धन्यवाद तिरुवनंतपुरम। तिरुवनंतपुरम नगर निगम में बीजेपी-एनडीए को मिला जनादेश केरल की राजनीति में ऐतिहासिक क्षण है।” प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जनता को पूरा विश्वास है कि केरल की विकास संबंधी आकांक्षाओं को केवल बीजेपी ही पूरा कर सकती है। उन्होंने #Thiruvananthapuram के साथ कहा, “हमारी पार्टी इस जीवंत शहर के विकास और लोगों के जीवन की सुगमता को बढ़ावा देने के लिए काम करेगी।” Political News

प्रधानमंत्री ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता पार्टी की ताकत हैं और सभी को उन पर गर्व है। उन्होंने कहा, बीजेपी के सभी मेहनती कार्यकर्ताओं का मैं आभारी हूं, जिन्होंने तिरुवनंतपुरम नगर निगम में शानदार परिणाम सुनिश्चित करने के लिए लोगों के बीच जाकर काम किया। Political News

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *