Delhi: भारत दौरे पर पहुंचे वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम, PM मोदी ने की द्विपक्षीय वार्ता

Delhi:

Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वियतनाम के राष्ट्रपति टो लाम के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। वियतनाम के राष्ट्रपति भारत के तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर हैं। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-वियतनाम संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की। पीएम मोदी ने वियतनाम के साथ भारत के संबंधों को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।वियतनाम के राष्ट्रपति और कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव टो लाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 5 से 7 मई तक भारत की राजकीय यात्रा पर हैं। यह यात्रा भारत-वियतनाम व्यापक रणनीतिक साझेदारी के 10 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हो रही है।

Read Also: अहमदाबाद करेगा IPL फाइनल की मेजबानी, धर्मशाला और न्यू चंडीगढ़ में होंगे प्लेऑफ मैच

आज नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में दोनों नेताओं के बीच विस्तृत द्विपक्षीय वार्ता हुई। पीएम मोदी ने कहा कि वियतनाम के साथ भारत के संबंध दोनों देशों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। दोनों पक्षों ने रक्षा, व्यापार, प्रौद्योगिकी, सांस्कृतिक और समुद्री सहयोग सहित द्विपक्षीय संबंधों के हर पहलू पर चर्चा की है।राष्ट्रपति तो लाम ने यात्रा की शुरुआत बोधगया से की, जहां उन्होंने महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की।आज राष्ट्रपति भवन में वियतनाम के राष्ट्रपति का औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत किया गया।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में उनका औपचारिक स्वागत किया,इस दौरान पीएम मोदी भी मौजूद रहे।

Read Also: Congress: तमिलनाडु में कांग्रेस ने दिया टीवीके को समर्थन, केरल में कांग्रेस सरकार की तैयारी, पर्यवेक्षक…

वियतनाम के राष्ट्रपति य मुंबई में व्यापारिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।दोनों देश दक्षिण चीन सागर जैसे क्षेत्रीय मुद्दों और वैश्विक चुनौतियों पर भी एक-दूसरे के साथ सहयोग बढ़ाने के लिए तैयार हैं। वियतनाम के राष्ट्रपति की यह यात्रा दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाई देने वाली मानी जा रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *