Akasa Air: अकासा एयर ने अपने एयरक्राफ्ट फाइनेंसिंग और लीजिंग से जुड़ी गतिविधियों को मजबूत करने के लिए गुजरात की गिफ्ट सिटी में एक कंपनी बनाई है।करीब चार साल पुरानी इस एयरलाइन ने गांधीनगर में गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट सिटी) में अकासा एयर लीजिंग आईएफएस प्राइवेट लिमिटेड (एएएलआई) की स्थापना की है। Akasa Air Akasa Air
Read also-खिलाड़ियों के कमरों में अनधिकृत प्रवेश पर रोक, BCCI ने हनी ट्रैप, सुरक्षा जोखिम के प्रति चेताया
शुक्रवार को जारी प्रेस रिलीज में एयरलाइन ने कहा कि एएएलआई कार्यालय विमान वित्तपोषण रणनीति को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जिससे अधिक लचीलापन, लागत दक्षता और वैश्विक पूंजी बाजारों तक बेहतर पहुंच संभव होगी।प्रेस रिलीज में कहा गया हैAkasa Air Akasa Air
Read also- अमित शाह ने कोलकाता पहुंचने के बाद दक्षिणेश्वर काली मंदिर में की पूजा-अर्चना
उम्मीद है कि एएएलआई समय के साथ एयरलाइन के अधिकांश विमानों को वित्तपोषित करेगा और साथ ही साथ देश के भीतर लीजिंग क्षमताओं को मजबूत करेगा।वर्तमान में, अकासा एयर के पास 38 बोइंग 737 मैक्स विमानों का बेड़ा है। इसने 226 ऐसे विमानों का ऑर्डर दिया है।एअर इंडिया और इंडिगो की विमान लीजिंग इकाइयां भी गिफ्ट सिटी में स्थित हैं।
