Patiala में बोले CM सैनी- पंजाब-हरियाणा मिलकर बन सकते हैं औद्योगिक ताकत

Patiala

Patiala में ‘मेकिंग इंडिया स्ट्रांगर थ्रू मैन्युफैक्चरिंग’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने औद्योगिक निवेश, रोजगार, कौशल विकास और आधुनिक विनिर्माण को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

News Desk : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के पटियाला में आयोजित ‘विनिर्माण के माध्यम से भारत को सशक्त बनाना’ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने गुरुओं की पावन धरती पंजाब को नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दौलतपुर में नए औद्योगिक प्लांट की आधारशिला के साथ युवाओं के सपनों को नई बुनियाद मिल रही है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का संदेश ‘मेकिंग इंडिया स्ट्रांगर थ्रू मैन्युफैक्चरिंग’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के विजन को साकार करने के संकल्प से जुड़ा है।Patiala

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब का उद्यम आगे बढ़ता है तो उसकी संभावनाएं हरियाणा तक पहुंचती हैं और हरियाणा का उद्योग बढ़ने पर पंजाब के कारोबारियों और युवाओं के लिए भी नए अवसर बनते हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित परियोजना में 200 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव है और इससे 465 प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे। सैनी ने GSA ग्रुप के 31 वर्षों के विनिर्माण अनुभव का उल्लेख करते हुए कहा कि आधुनिक स्टील पिस्टन निर्माण की परियोजना समूह की आगे बढ़ने की क्षमता को दर्शाती है। उन्होंने बताया कि समूह का एग्री जोन ब्रांड किसानों के लिए आधुनिक कृषि यंत्र और उपकरण उपलब्ध करा रहा है तथा कंपनी के उत्पाद अमेरिका, जर्मनी, पोलैंड, मेक्सिको, ब्राजील और जापान सहित विभिन्न देशों में निर्यात किए जा रहे हैं।Patiala

Read Also: CII Innovative Farmers Meet में बोले CM सैनी, खेती को आधुनिक तकनीक और नई सोच से जोड़ना होगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मेड इन इंडिया’ की पहचान उत्कृष्ट गुणवत्ता, समय पर आपूर्ति और भरोसेमंद सेवा से और मजबूत होनी चाहिए। उन्होंने उद्योगों से अपने कारखानों के साथ आसपास के युवाओं की कौशल क्षमता बढ़ाने में भी निवेश करने का आह्वान किया। बड़े उद्योगों को स्थानीय छोटे उद्योगों को अपनी सप्लाई चेन से जोड़ने और महिलाओं को तकनीकी प्रशिक्षण तथा रोजगार के अवसर देने पर भी जोर दिया। सैनी ने कहा कि फसल और उद्योग दोनों क्षेत्रों में आधुनिक तकनीक के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाना जरूरी है।Patiala

Read Also: Big News : 10 महीने में 14 आपत्तियां… चुनाव आयोग में आखिर किन मुद्दों पर आमने-सामने आए CEC और दोनों EC?

हरियाणा में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए उठाए गए कदमों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि फरवरी 2017 में सिंगल रूफ क्लीयरेंस सिस्टम लागू किया गया था। उनके अनुसार, 48 विभागों से जुड़े 1100 से अधिक गैर-जरूरी नियम समाप्त किए गए हैं। उन्होंने हरियाणा राज्य स्टार्टअप नीति 2022 का भी उल्लेख किया और कहा कि राज्य में करीब 12 हजार मान्यता प्राप्त स्टार्टअप हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि निजी निवेशकों को 2,000 करोड़ रुपये का फंड ऑफ फंड्स बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा अब औद्योगिक निवेश को बढ़ाने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि 23 और 24 अगस्त को मुंबई से ‘हैपनिंग हरियाणा 2.0’ इंटरनेशनल आउटरीच कैंपेन की शुरुआत की गई। ‘हैपनिंग हरियाणा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027’ के प्रचार के लिए देश के सात प्रमुख शहरों में रोड शो आयोजित किए जाने हैं। मुख्यमंत्री के अनुसार, राज्य का लक्ष्य 2030-31 तक 5 लाख करोड़ रुपये का नया निवेश आकर्षित करना और 10 लाख से अधिक रोजगार के अवसर पैदा करना है। उन्होंने ‘हरियाणा प्रोग्रेसिव MSME एवं एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी 2026’ का भी उल्लेख किया। सैनी ने कहा कि पंजाब और हरियाणा के साझा प्रयास पूरे क्षेत्र को उत्पादन, नवाचार और रोजगार का मजबूत केंद्र बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय उद्यमिता, तकनीक और मेहनत मिलकर भारत को वैश्विक विनिर्माण हब बनाने में योगदान दे सकती है।Patiala

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *