UK: ब्रिटेन चुनाव में लेबर पार्टी को मिली करारी हार, PM के.अर. स्टार्मर ने दी ये प्रतिक्रिया

UK:

UK: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर ने शुक्रवार को कहा कि स्थानीय चुनावों में लेबर पार्टी को मिली करारी हार की जिम्मेदारी वे लेते हैं। इन चुनावों में आप्रवासन विरोधी रुख वाली ‘रिफॉर्म यूके’ पार्टी को बड़ी जीत मिली है।स्टार्मर ने गुरुवार को पूरे ब्रिटेन में हुए स्थानीय परिषदों और स्कॉटलैंड और वेल्स की संसदों के चुनावों की मतगणना के दौरान पत्रकारों से कहा कि इस परिणाम से देश की अर्थव्यवस्था के सामने मौजूद चुनौतियों से निपटने के उनके संकल्प में कोई कमी नहीं आएगी।UK:

वेस्टमिंस्टर, साउथेम्प्टन, एक्सेटर, रेडिच, वैंड्सवर्थ, हार्टलपूल, टैमवर्थ और टेमसाइड की कई महत्वपूर्ण परिषदों में ‘लेबर पार्टी’ का बहुमत छिन जाने के बाद स्टार्मर पर पार्टी नेता और प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने का दबाव बढ़ रहा है।स्टार्मर ने कहा, “नतीजे खराब हैं, बहुत खराब हैं और इसे छिपाया नहीं जा सकता।”उन्होंने कहा, “देशभर में ‘लेबर पार्टी’ के प्रतिभाशाली प्रतिनिधियों को हार मिली है। ये वे लोग थे, जिन्होंने अपने समुदायों और हमारी पार्टी के लिए बहुत कुछ किया। इससे दुख होता है और होना भी चाहिए। मैं इसकी (हार की) जिम्मेदारी लेता हूं।”UK:

प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं पीछे नहीं हटूंगा और देश को अराजकता में नहीं धकेलूंगा।”ये पूछने पर कि क्या वे 2029 में होने वाले अगले आम चुनाव में ‘लेबर पार्टी’ का नेतृत्व करेंगे, तो उन्होंने जवाब दिया, “हां। मुझे पांच साल के कार्यकाल के लिए चुना गया था और मैं इसे पूरा करने का इरादा रखता हूं।”ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने स्वीकार किया कि जब मतदाता ‘इस तरह का संदेश देते हैं’, तो सत्ताधारी दल को ‘आत्ममंथन करना और जवाब देना’ चाहिए।UK:

उन्होंने कहा, “वे जानते हैं कि यथास्थिति उन्हें निराश कर रही है और वे हताश हैं, उन्हें बदलाव महसूस नहीं हो रहा है।”इस बीच, निगेल फराज के नेतृत्व वाली ‘रिफॉर्म यूके’ पार्टी इंग्लैंड भर की परिषदों में मिली जीत का जश्न मना रही है जबकि परिणाम अभी भी धीरे-धीरे आ रहे हैं।रिफॉर्म यूके ने लेबर और विपक्षी दल ‘टोरी’ दोनों प्रमुख पार्टियों की हराते हुए पार्षदों की 100 से ज्यादा सीट पर जीत हासिल की हैं।UK:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *