तमिलनाडु राजनीति में बड़ा उलटफेर, DMK ने कांग्रेस के साथ गठबंधन खत्म कर ओम बिरला को लिखा पत्र

DMK: 

DMK: द्रविड़ मुनेत्र कषग्रम ने शुक्रवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से आग्रह किया कि सदन में उसके सदस्यों के बैठने की व्यवस्था में बदलाव किया जाए, क्योंकि कांग्रेस के साथ गठबंधन खत्म होने के बाद उसके साथ बैठना उचित नहीं होगा। डीएमके नेता कनिमोई करुणानिधि ने बदली हुई राजनीतिक परिस्थितियों के मद्देनजर बैठने की व्यवस्था बदलने का आग्रह करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा है।DMK:  

उन्होंने कहा, ‘‘मैं लोकसभा में डीएमक से संबंधित संसद सदस्यों की बैठने की व्यवस्था में उचित बदलाव का सम्मानपूर्वक अनुरोध करने के लिए लिख रही हूं। बदली हुई राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए और कांग्रेस के साथ हमारा गठबंधन खत्म होने के मद्देनजर हमारे सदस्यों के लिए सदन में उनके साथ बैठने की वर्तमान व्यवस्था जारी रखना उचित नहीं होगा।”DMK:  

Read also- Crime News: रिटायर्ड IPS की पत्नी को नौकर ने उतारा मौत के घाट, नकदी व कीमती सामान लेकर फरार

उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से डीएमके संसदीय दल के सदस्यों के लिए अलग बैठने की व्यवस्था करने का अनुरोध किया, ताकि वे सदन में अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकें।तमिलनाडु विधानसभा चुनाव मे पांच सीटें जीतने वाली कांग्रेस ने सरकार बनाने के लिये तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) को समर्थन दिया है। इसके साथ डीएमके के साथ उसका गठबंधन खत्म हो गया है।

डीएमके नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पीठ में छुरा घोंपा है, हालांकि कांग्रेस का कहना है कि डीएमके ने भी 2014 का चुनाव अकेले लड़ा था और उसने ‘धर्मनिरपेक्ष सरकार’ बनाने और बीजेपी को पिछले दरवाजे से सत्ता में आने से रोकने के लिए विजय का समर्थन करने का फैसला किया।DMK: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *