Crime News: सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी विनय रंजन राय की पत्नी की कथित तौर पर गुरुवार रात यहां एक नेपाली गिरोह ने घरेलू सहायिका की मदद से हत्या कर दी। पुलिस ने ये जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि हैदराबाद जुबली हिल्स के प्रशासन नगर में बहुमंजिला इमारत की पहली मंजिल पर रात करीब दो बजे राय की पत्नी तनुजा (62) की हत्या कर दी गई।
पुलिस ने बताया कि इस घटना के दौरान राय शहर से बाहर थे और बच्चे मकान की ऊपर की मंजिलों पर थे। राय भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में आंध्र प्रदेश कैडर के अधिकारी थे और वे महानिदेशक स्तर की रैंक से सेवानिवृत हुए थे।
Read also- Petrol Diesel Price : सार्वजनिक पेट्रोलियम कंपनियों को मध्य मार्च से अब तक 30,000 करोड़ रुपये का नुकसान
गला घोंटकर की हत्या- पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने तनुजा को गला घोंटकर मार डाला और घर से कीमती सामान लेकर फरार हो गए। हैदराबाद के पुलिस आयुक्त वीसी सज्जनार ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद प्राथमिक जांच का हवाला देते हुए कहा कि इस घटना के पीछे एक नेपाली गिरोह का हाथ होने का संदेह है।Crime News:
Read also- खिलाड़ियों के कमरों में अनधिकृत प्रवेश पर रोक, BCCI ने हनी ट्रैप, सुरक्षा जोखिम के प्रति चेताया
जांच में जुटी पुलिस – उन्होंने कहा, “कुछ सुराग मिले हैं। इनके आधार पर पुलिस टीम काम कर रही हैं।”सज्जनार ने बताया कि गिरोह ने एक घरेलू सहायिका की मिलीभगत से ये अपराध किया। उन्होंने भरोसा जताया कि जल्द ही गिरोह को पकड़ लिया जाएगा।पुलिस आयुक्त ने कहा कि लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन जिन लोगों ने अपने घरों में नेपाल के लोगों को काम पर रखा है, उन्हें उन पर नजर रखनी चाहिए।Crime News:
