CPI: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सीपीआई महासचिव से बात की, टीवीके को समर्थन के लिए….

CPI: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी महासचिव डी राजा से आग्रह किया कि वाम दल तमिलनाडु में तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के नेतृत्व में ‘धर्मनिरपेक्ष सरकार’ बनाने में सहयोग करें। सूत्रों ने बताया कि खरगे ने गुरुवार को राजा से फोन पर बात की और इस बात पर जोर दिया कि सीपीआई को जल्द फैसला लेना चाहिए ताकि बीजेपी को पिछले दरवाजे से सत्ता हासिल करने का मौका न मिले।CPI: 

सूत्रों के अनुसार सीपीआई का कहना है कि वो डीेमके सहित अपने स्थानीय सहयोगियों से परामर्श करेगी और जल्द ही इस पर निर्णय लेगी।तमिलनाडु में 234 सदस्यीय विधानसभा के लिए हाल ही में हुए चुनाव में तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) ने 108 सीट जीतीं।CPI:

टीवीके विधानसभा में बहुमत हासिल करने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस पहले ही टीवीके को समर्थन दे चुकी है, जिसके पास पांच विधायक हैं।विधानसभा चुनाव में द्रविड़ मुनेत्र कषगम को 59, अन्ना द्रमुक को 47, कांग्रेस को पांच, पीएमके को चार, आईयूएमएल को दो, सीपीआई को दो, सीपीआई (एम) को दो और वीसीके को दो सीटें मिलीं। वहीं भारतीय जनता पार्टी, डीएमडीके और एएमएमके को एक-एक सीट मिली।CPI:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *