Haryana: PM मोदी की अपील का असर, CM सैनी के फ्लीट में वाहनों की संख्या में कटौती की

Haryana: माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के फ्लीट में वाहनों की संख्या की गई आधी। सुरक्षा की दृष्टि से केवल आवश्यक वाहन ही हुए शामिल। सप्ताह में एक दिन बिना किसी वाहन के कार्य करने का मुख्यमंत्री नायब सिंह ने लिया है संकल्प।Haryana: 

Read Also- Gujarat Accident: गुजरात में भीषण सड़क हादसा, बस और टैंकर की टक्कर से चार की मौत

सभी मंत्रीगण एवं सभी विभागों के अधिकारी भी यात्रा के दौरान सीमित वाहनों का उपयोग करेंगे सुनिश्चित।अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन का उपयोग कर ईंधन बचत के अभियान में सहभागी बनें।पश्चिम एशिया संकट के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को हैदराबाद में भारतीय जनता पार्टी की तेलंगाना इकाई द्वारा आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए मितव्ययिता अपनाने पर जोर दिया था।Haryana: 

Read Also- Kerala: वीडी सतीशन राज्यपाल से मिलकर पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईंधन से चलने वाले वाहनों के उपयोग में कमी लाने और मितव्ययिता अपनाने की अपील करने के कुछ दिन बाद अपने काफिले में शामिल वाहनों की संख्या काफी कम कर दी है।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री की हालिया घरेलू यात्राओं के दौरान उनके काफिले में शामिल वाहनों की संख्या कम की गई है। हालांकि, विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) के प्रोटोकॉल के अनुसार आवश्यक सुरक्षा प्रबंधों को बरकरार रखा गया है।Haryana: 

सूत्रों के अनुसार, हैदराबाद में रविवार को मितव्ययिता उपायों के संबंध में दिए गए प्रधानमंत्री के भाषण के तुरंत बाद गुजरात और असम में उनके काफिले में कारों की संख्या को कम कर दिया गया।सूत्रों ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री ने जहां संभव हो, बिना नए वाहन खरीदे अपने काफिले में इलेक्ट्रिक वाहनों को शामिल करने के निर्देश दिए हैं।Haryana: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *