Share Market: दूरसंचार और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी के चलते Sensex में करीब 790 अंकों का उछाल

Share Market:

Share Market: शेयर बाजार सूचकांक गुरुवार को लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स और निफ्टी में दूरसंचार, फार्मा और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी की वजह से एक प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई। वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड लगभग एक फीसदी बढ़कर 106.48 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।Share Market: 

Read Also- Crime News: संपत्ति विवाद को लेकर रिश्तेदार ने बुजुर्ग दंपति को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को…

30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स 789 अंक चढ़कर 75 हजार 398 पर, जबकि 50 शेयर वाला एनएसई निफ्टी 277 अंक चढ़कर 23 हजार 689 पर बंद हुआ।सेंसेक्स बाजार में भारती एयरटेल, इटरनल लिमिटेड, एचडीएफसी बैंक, अदानी पोर्ट्स और सन फार्मा लाभ कमाने वाले, जबकि इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और हिंदुस्तान यूनिलीवर प्रमुख नुकसान उठाने वाले शेयर रहे।Share Market:

Read Also- Kerala: वीडी सतीशन राज्यपाल से मिलकर पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

क्षेत्रीय स्तर पर, धातु, दूरसंचार, बैंक, स्वास्थ्य सेवा, वित्तीय सेवाएं और बिजली क्षेत्र के शेयरों ने बाजार को रफ्तार दी, जबकि आईटी शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई, हॉन्गकॉन्ग का हैंग सेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट गिरावट के साथ, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी फायदे में रहे।Share Market

गुरुवार को यूरोप के बाजार फायदे में कारोबार कर रहे थे। बुधवार को ज्यादातर अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 4 हजार 703 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर बेचे।Share Market:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *