International: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हेग में भारतीय समुदाय के स्वागत समारोह में भाग लिया। पीएम मोदी के आगमन पर, नीदरलैंड में रहने वाले भारतीय प्रवासी और भारत के मित्रों की एक विशाल सभा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने ‘विकसित भारत’ का संदेश दिया है।International
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नीदरलैंड्स के ‘द हेग’ में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। नीदरलैंड्स की धरती पर कदम रखते ही पीएम मोदी का वहां मौजूद भारतीय प्रवासियों और भारत के दोस्तों ने बेहद गर्मजोशी और पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया। इस दौरान पीएम मोदी ने न सिर्फ दोनों देशों के मजबूत रिश्तों की बात की, बल्कि साल 2047 तक ‘विकसित भारत’ के संकल्प को भी दोहराया।International
Read Also-Tamil Nadu: लोक भवन ने CM विजय समेत 10 मंत्रियों को विभागों का आवंटन किया
नीदरलैंड्स के ‘द हेग’ में आज एक अलग ही नजारा देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां रहने वाले भारतीय समुदाय के बीच पहुंचे। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे हजारों भारतीयों ने पीएम मोदी का ऐतिहासिक स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने इस शानदार स्वागत के लिए नीदरलैंड्स के भारतीय प्रवासियों का आभार व्यक्त किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने डच समाज में भारतीय प्रवासियों के योगदान की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रवासी भारतीय, भारत और नीदरलैंड्स के बीच दोस्ती के एक जीवंत सेतु की तरह हैं। पीएम मोदी ने विशेष रूप से ‘सूरीनामी-हिंदुस्तानी’ समुदाय के गहरे ऐतिहासिक संबंधों को याद किया और अपनी सांस्कृतिक विरासत को पीढ़ियों से संजोकर रखने के लिए उनकी सराहना की।International
“नीदरलैंड्स में रह रहे हमारे भाई-बहन, हमारे छात्र और हमारे प्रोफेशनल्स दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊर्जा दे रहे हैं। तकनीक से लेकर खेलों के मैदान तक, हमारा जुड़ाव और मजबूत हो रहा है…” प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत और नीदरलैंड्स के बीच सहयोग तेजी से बढ़ रहा है, जिसमें टेक्नोलॉजी और इनोवेशन प्रमुख क्षेत्र हैं। नीदरलैंड्स, यूरोप में भारत के सबसे बड़े निर्यात स्थलों में से एक है। पीएम मोदी ने भरोसा जताया कि आगामी ‘भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता’ (India-EU FTA) दोनों देशों के लिए अवसरों के नए द्वार खोलेगा।
Read Also-Madhya Pradesh: भोजशाला को मंदिर घोषित किए जाने के बाद लगा श्रद्धालुओं का तांता
प्रधानमंत्री ने देश के विकास की रफ्तार का जिक्र करते हुए कहा कि भारत आज इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग, क्लीन एनर्जी और डिजिटल सिस्टम के क्षेत्र में अभूतपूर्व बदलाव देख रहा है। भारत का लक्ष्य साल 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनने का है। प्रधानमंत्री मोदी ने नीदरलैंड्स में रह रहे भारतीय प्रोफेशनल्स और छात्रों से अपील की कि वे अपने अनुभव और विशेषज्ञता का लाभ उठाकर भारत की इस ‘विकसित भारत’ यात्रा में सक्रिय योगदान दें।International
उन्होंने पूरी दुनिया को आश्वस्त किया कि भारत सरकार हर कदम पर अपने नागरिकों और प्रवासियों के साथ मजबूती से खड़ी है। प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा न केवल दोनों देशों के व्यापारिक और कूटनीतिक रिश्तों को नई ऊंचाई देने वाला है, बल्कि सात समंदर पार बैठे भारतीयों के दिलों में भी देश के प्रति गौरव को और बढ़ाने वाला साबित हो रहा है।International
