Delhi Blast: दिल्ली ब्लास्ट से सहमी राजधानी, केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने दिया बड़ा बयान

Delhi Blast: केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने दिल्ली में लाल किले के पास हुए विस्फोट को ‘‘राष्ट्र की अखंडता पर आघात’’ बताते हुए मंगलवार को कहा कि केंद्र दोषियों और उनका समर्थन करने वालों के खिलाफ कड़े कदम उठाएगा। गोपी ने यहां मीडिया को संबोधित करते हुए इस विस्फोट को एक ‘‘असाधारण और दुर्भाग्यपूर्ण घटना’’ बताया। गोपी ने कहा, ‘‘पिछले 30 दिन में हमने राजस्थान सहित विभिन्न स्थानों पर ऐसे आठ प्रयासों का भंडाफोड़ किया है। यह घटना राष्ट्र की अखंडता पर एक आघात है।’Delhi Blast:’

Read also-Sports News: वीजा रद्द होने से टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल का छलका दर्द, चेहरे पर दिखी मायूसी

मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार अपराधियों, उनके समर्थकों और उनके पीछे की ताकतों के खिलाफ निश्चित रूप से सख्त कदम उठाएगी। उन्होंने केंद्र के निर्देशों का हवाला देते हुए जांच का विवरण साझा करने से इनकार कर दिया।गोपी ने देश के नागरिकों से अत्यधिक संयम बरतने और भाईचारा बनाए रखने का आग्रह किया।Delhi Blast:

Read also- Bus Fire: तेलंगाना में टला बड़ा हादसा, बस ड्राइवर की सूझबूझ से बची 29 यात्रियों की जान

केरल को अलर्ट पर रखा गया है और दक्षिणी राज्यों में निगरानी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक ट्रैफिक सिग्नल पर धीमी गति से चल रही एक कार में जोरदार विस्फोट होने से 12 लोगों की मौत हो गई और कई वाहन जलकर खाक हो गए।Delhi Blast:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *