Giorgia Meloni: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इटली दौरे से आई तस्वीरों और वीडियोज ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और पीएम मोदी की शानदार बॉन्डिंग एक बार फिर दुनिया के सामने आई है, जिसे लोग ‘सुपरहिट Melodi केमिस्ट्री’ कह रहे हैं।Giorgia Meloni
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने इटली दौरे पर हैं, जहाँ वैश्विक मंच पर भारत की धमक तो दिख ही रही है, लेकिन इसके साथ ही एक और चीज़ है जो हर किसी का ध्यान खींच रही है। वो है पीएम मोदी और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी की दोस्ती। Giorgia Meloni
Read Also- दिल्ली में युवाओं के लिए सुनहरा मौका, CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च की ‘टैलेंट हंट स्कीम
सोशल मीडिया पर दोनों के नामों को मिलाकर #Melodi ट्रेंड कर रहा है। तस्वीरों में दोनों नेताओं के बीच की गर्मजोशी और गजब का तालमेल साफ देखा जा सकता है। चाहे वो एक-दूसरे का हाथ जोड़कर स्वागत करना हो, या फिर खिलखिलाकर हंसना—इन दोनों की केमिस्ट्री ने पूरी दुनिया के डिप्लोमैटिक गलियारों में सुर्खियां बटोर ली हैं। यह क्रेज सिर्फ तस्वीरों तक सीमित नहीं है। खुद इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ सेल्फी शेयर की और कहा दोस्त मोदी का इटली में स्वागत है। Giorgia Meloni
Read Also-War: ईरान युद्ध में US के 42 विमान नष्ट हुए, जिनमें फाइटर जेट और MQ-9 रीपर ड्रोन भी शामिल हैं
पीएम मोदी ने भी सोशल प्लेटफॉर्म पर मेलोनी के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि रोम में लैंड करने के बाद, प्राइम मिनिस्टर मेलोनी से डिनर पर मिलने का मौका मिला, जिसके बाद मशहूर कोलोसियम घूमने गए,हमने कई टॉपिक पर अपने विचार शेयर किए है।इस दौरान दोनों नेताओं की कार डिप्लोमेसी भी सामने आई जिसमें दोनों नेता एक ही कार में सवारी करते नजर आए।Giorgia Meloni
दोनों नेताओं ने रोम केप्रसिद्धकोलोसियम का दौरा किया फिर दोनों नेताओं ने डिनर मीटिंग की और द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई देने पर चर्चा की। व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, टेक्नोलॉजी और IMEC जैसे मुद्दों पर फोकस रहा। इसके बाद इटली में “मैलोडी” की शानदार केमिस्ट्री का वीडियो भी सामने आया।पीएम मोदी ने इटली की पीएम मैलोनी को Moledy चॉकलेट गिफ्ट दी,इटली की पीएम मेलोनी ने वीडियो शेयर कर पीएम मोदी को धन्यवाद दिया।Giorgia Meloni
इस दौरान पीएम मोदी ने मेलोनी को भारत की प्रसिद्ध पार्ले मेलोडी टॉफियों का पैकेट गिफ्ट किया। मेलोनी ने खुद वीडियो शेयर करते हुए कहा – “थैंक यू फॉर द गिफ्ट… वेरी वेरी गुड टॉफी!” इसके बाद दोनों नेता ठहाका लगाकर हंस पड़े।इस वीडियो के सामने आते ही लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई। भारतीय और इतालवी फैंस इस बॉन्डिंग के दीवाने हो चुके हैं। लोग कह रहे हैं कि कूटनीति यानी डिप्लोमेसी बोरिंग नहीं, बल्कि इतनी खूबसूरत भी हो सकती है। Italy:
लेकिन बात सिर्फ सोशल मीडिया रील्स और सेल्फी की नहीं है। इस ‘मैलोडी’ केमिस्ट्री का असर दोनों देशों के रिश्तों पर भी दिख रहा है। रक्षा, टेक्नोलॉजी, व्यापार और क्लीन एनर्जी के क्षेत्र में भारत और इटली के रिश्ते अब एक नई ऊंचाई पर पहुंच चुके हैं।पीएम मोदी और पीएम जॉर्जिया मेलोनी के बीच हुई द्विपक्षीय बातचीत में दोनों देशों के बीच रक्षा-रणनीति, व्यापार-निवेश और अन्य क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण समझौते हुए हैं।पीएम मेलोनी ने वैश्विक मुद्दों पर भारत और पीएम मोदी के रुख की खुलकर तारीफ की हैं।साफ है कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर जॉर्जिया मेलोनी और पीएम मोदी की यह ‘मैलोडी’ केमिस्ट्री न सिर्फ देखने में शानदार है, बल्कि यह भारत और इटली के मजबूत होते भविष्य का भी संकेत है।Giorgia Meloni
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
