कांग्रेस नेता अलका लांबा की बढ़ी मुश्किलें, जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन मामले में दोषी करार

Delhi News: 

Delhi News: दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को कांग्रेस नेता अलका लांबा को 2024 में जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमले से संबंधित एक मामले में दोषी ठहराया। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अश्वनी पंवार ने लांबा को दोषी ठहराया और लांबा की सजा पर दलीलें सुनने के लिए पांच जून की तारीख तय की। विस्तृत आदेश की प्रतीक्षा है।Delhi News:

Read also- Crime News: लोहे की रॉड से वार कर दंपति को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

अभियोजन पक्ष ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष लांबा पर 29 जुलाई 2024 को जंतर-मंतर पर महिला आरक्षण के समर्थन में किए जा रहे विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस के काम में बाधा डालने और सार्वजनिक सड़क को अवरुद्ध करने का आरोप लगाया है।Delhi News:

Read also- Jammu & Kashmir : NIA ने श्रीनगर और शोपियां में दारुल उलूम सहित कई जगह छापे मारे

मजिस्ट्रेट अदालत ने पिछले साल दिसंबर में एक आदेश दिया था कि मामले में लोक सेवक को कर्तव्य निर्वहन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल प्रयोग करने, लोक अधिकारी के कार्य में बाधा डालने, लोक सेवक की ओर से विधिवत जारी किए गए आदेश की अवज्ञा करने और सार्वजनिक मार्ग में खतरा या बाधा उत्पन्न करने के अपराधों के लिए आरोप तय किए जाएं।लांबा की मजिस्ट्रेट के आदेश के खिलाफ दायर पुनर्विचार याचिका को छह फरवरी को खारिज कर दिया गया था।Delhi: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *