Sports News: लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने शुक्रवार को घोषणा की कि इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद ऋषभ पंत ने टीम की कप्तानी छोड़ दी है। एलएसजी के कप्तान के तौर पर पंत का ये फैसला तब आया, जब वे आईपीएल के 2025 और 2026 सीजन में टीम को प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंचा पाए। Sports News:
Read Also- Kolkata Weather: कोलकाता में मौसम ने बदला करवट, तेज गरज के साथ हुई झमाझम बारिश
2025 की नीलामी में एलएसजी ने पंत को भारी-भरकम ₹27 करोड़ में खरीदा था, लेकिन वे संजीव गोयनका के मालिकाना हक वाली इस टीम के लिए उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए। जहां आईपीएल 2025 में एलएसजी छह जीत के साथ सातवें नंबर पर रही, वहीं आईपीएल 2026 में 10 मैचों में सिर्फ चार जीत के साथ वो सबसे निचले पायदान पर रही।Sports News:
Read Also- Jalpaiguri: नहीं रहे पद्म पुरस्कार विजेता सरिंदा वादक मंगला कांति रॉय, 104 वर्ष की उम्र में निधन
लखनऊ की ओर से जारी बयान में कहा गया, “लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) औपचारिक रूप से ये घोषणा करना चाहती है कि ऋषभ पंत ने टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी से मुक्त होने का अनुरोध किया है और टीम प्रबंधन ने तत्काल प्रभाव से उनके इस अनुरोध को स्वीकार कर लिया है।”Sports News:
