एशियाई खेलों के ट्रायल्स से बाहर होने के बाद महिला पहलवान विनेश फोगाट बोलीं- मैं फेल नहीं हुई हूं

Vinesh Phogat

भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने शनिवार को एशियाई खेलों के चयन ट्रायल्स के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत से हारकर बाहर होने के बाद कहा कि वह ‘फेल नहीं हुई है’ और संकल्प लिया कि वह और भी मजबूती से वापसी करेंगी। महिलाओं के 53 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी से 4-6 से हारने के बाद विनेश के पहले शब्द थे, ‘‘मैं फेल नहीं हुई हूं।’’ Vinesh Phogat 

Read Also: चंडीगढ़ में सिख संगत के कार्यक्रम में CM नायब सिंह सैनी बोले- सिख समाज की कुर्बानियों पर पूरे देश को गर्व

एशियाई खेलों के ट्रायल्स से बाहर होने के बाद महिला पहलवान विनेश फोगाट ने कहा, ‘‘मैं पूरी व्यवस्था से लड़ रही थी। मैं एक तरफ थी और बाकी सब दूसरी तरफ।’’ उन्होंने यह बात भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के साथ अपनी लंबे समय से चल रही लड़ाई के संदर्भ में कही। बता दें, दिल्ली उच्च न्यायालय से पक्ष में फैसला आने के बाद उन्हें उच्चतम न्यायालय ने ट्रायल्स में हिस्सा लेने की इजाजत दे दी थी। Vinesh Phogat 

ट्रायल्स से बाहर होने पर विनेश ने कहा, ‘‘मुझे हर अंक के लिए संघर्ष करना पड़ा। मुझे उचित मौका नहीं मिला।’’ मगर उन्होंने जल्द वापसी का भी संकल्प लिया और कहा कि वह अपनी तैयारी जारी रखेंगी। लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि वह अगली दफा किस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। Vinesh Phogat 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *